फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगरानी के लिए प्रवेश स्थलों पर लगाए बैरियर

विज्ञापन
विज्ञापन
निगरानी के लिए प्रवेश स्थलों पर लगाए बैरियर
विज्ञापन

अयोध्या। मवई थाना क्षेत्र के सभी प्रवेश स्थलों पर बैरियर लगा दिए गए हैं। यहां पुलिस के साथ स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में आचार संहिता के तहत वाहनों की चेकिंग होगी।

इन प्वाइंटों पर 24 घंटे पुलिस के दस्ते भी मौजूद रहेंगे। गौरतलब है कि मवई थाना क्षेत्र की सीमा बाराबंकी, अमेठी जिले की सीमाओं से मिलती है। वन क्षेत्र होने के कारण अकसर अपराधी अपराध कर दूसरे जिले की सीमाओं में चले जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके चलते प्रशासन ने लोहटी सरैया शारदा सहायक नहर पुल, बेतवा नाला पुल और अमेठी जिले की सीमा कामख्या भवानी पुल के पास बैरियर लगाए गए हैं।

सैदपुर चौकी प्रभारी राज किशोर अवस्थी ने बताया कि चुनाव के दौरान किसी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों के साथ आचार संहिता को प्रभावित करने का प्रयास न हो, इसके लिए क्षेत्र की सभी एंट्री प्वाइंट की निगरानी की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें