फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवेदन पत्रों और शिकायतों के निस्तारण को एकल खिड़की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
आवेदन पत्रों के निस्तारण को एकल खिड़की सुविधा
विज्ञापन

अयोध्या। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी अनुज कुमार झा ने लोकसभा चुनाव संपन्न होने के पूर्व और आदर्श आचार संहिता के लागू होने के बाद आवेदन पत्रों के निस्तारण के लिए एकल खिड़की व्यवस्था लागू की है।

बताया गया है कि ई-सुविधा सॉफ्टवेयर के जरिए और अन्य स्रोतों से राजनैतिक दलों एवं प्रत्याशियों द्वारा कार्यालय खोलने, रैली, बैठक, नुक्कड़ सभा, जनसभा अन्य कार्यक्रमों के लिए हेलीपैड, वाहन, झंडा, बैनर, पोस्टर, वॉलपेंटिंग एवं अन्य प्रचार-प्रसार कराने से संबंधित अनुमति के आवेदनों को निस्तारित करने के लिए एकल खिड़की व्यवस्था, जनपद स्तर पर उप जिलाधिकारी सदर के न्यायालय कक्ष को एकल खिड़की व्यवस्था के लिए आवंटित किया है।
विज्ञापन


उन्होंने एकल खिड़की से प्राप्त होने वाले आवेदनों का आयोग के निर्देश के मुताबिक निस्तारण के लिए विभागीय अफसरों को निर्देश दिया है। कहा है कि वह एक अफसर नामित करें जो एसडीएम सदर के न्यायालय कक्ष में प्रतिदिन सुबह नौ से रात्रि नौ बजे तक उपस्थित रहें। साथ ही आवेदनों और शिकायतों को समय से निस्तारण कराएं।
विज्ञापन


निर्देश दिया कि सभी अधिकारी आईटी टीम व जिला सूचना विज्ञान अधिकारी से तत्काल प्रशिक्षण प्राप्त कर लें। इसके लिए उप जिलाधिकारी सदर/सहायक रिटर्निंग अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें