फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवध विवि में खुलेगा कौशल विकास केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
अवध विवि में खुलेगा कौशल विकास केंद्र
विज्ञापन

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कौटिल्य प्रशासनिक भवन में सोमवार को विश्वविद्यालय एवं टैग्रिन सप्लाइज प्राइवेट लिमिटेड लखनऊ के बीच पांच वर्ष का एमओयू किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मनोज दीक्षित ने बताया कि यह महत्वपूर्ण अनुबंध विश्वविद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को निशुल्क प्रशिक्षण के साथ रोजगार के अवसर भी करायेगा।

विश्वविद्यालय के आईईटी परिसर में स्थापित यह केंद्र उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा स्थापित उत्तर प्रदेश कौशल विकास केंद्र से वित्तपोषित होगा। यह प्रदेश सरकार की रोजगार सृजन के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण योजना है, इसका अनुदान प्रदेश सरकार द्वारा दिया जायेगा। अनुदान राशि का तीस प्रतिशत विश्वविद्यालय को प्राप्त होगा।
विज्ञापन


कुलपति प्रो. दीक्षित ने कहा कि राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान के अंतर्गत ट्रिपल-सी एवं ओ-लेवल कोर्स भी स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रम के आधार पर संचालित किये जायेंगे। केंद्र व राज्य सरकार की महत्वपूर्ण रोजगार सृजन की के लिए तृतीय श्रेणी की सेवाओं के लिए यह पाठ्यक्रम एक महत्वपूर्ण अवसर होगा।

इस तरह के पाठ्यक्रम जहां एक तरफ युवाओं को तकनीकी रूप से समृद्ध करेगा। वहीं आसपास के क्षेत्रों को विद्यार्थियों के लिए उत्तर प्रदेश सेवा योजन विभाग रोजगार के लिए अवसर भी जुटायेगा। यह अनुबंध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मनोज दीक्षित एवं टैग्रिन सप्लाइज प्राइवेट लिमिटेड लखनऊ के निदेशक विजय प्रताप सिंह के मध्य किया गया।
विज्ञापन


इस के तहत विश्वविद्यालय के आईईटी परिसर में यह प्रशिक्षण केंद्र स्थापित होगा जो निदेशक आईईटी के निर्देशन में सचालित किया जायेगा। इस अवसर पर प्रति कुलपति प्रो. एसएन शुक्ल, कुलसचिव रामचंद्र अवस्थी, प्रो. आरएन राय, प्रो. हिमांशु शेखर सिंह, प्रो. रमापति मिश्र, आकर्षण श्रीवास्तव, दानिश आजाद सदस्य भाषा आयोग उत्तर प्रदेश, राज्य विश्वविद्यालय प्रमुख विवेक सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें