फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घट रहा सरयू का जलस्तर, कटान का खतरा बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रति घंटे 2 सेमी. कम हो रहा सरयू का जलस्तर
विज्ञापन

अयोध्या। तीन दिनों से उफान पर रही सरयू का जलस्तर अब घटने लगा है। लाल निशान के करीब पहुंचने के बाद शुक्रवार से सरयू का जलस्तर कम होने लगा है। प्रति घंटे 2 सेमी. की रफ्तार से सरयू के जलस्तर में गिरावट दर्ज की जा रही है।

सुबह आठ बजे सरयू का जलस्तर जहां 91.980 मीटर रिकॉर्ड किया गया जो शाम 5 बजे घटकर 91.860 मीटर पहुंच गया। सरयू अभी लाल निशान से 87 सेमी. दूर है। इसको लेकर कछारीय इलाकों के वाशिंदों में राहत है लेकिन कटान का भी खतरा बढ़ने लगा है।
विज्ञापन


जिसको लेकर प्रशासन व बाढ़ नियंत्रण की टीम सतर्क है। अयोध्या-बिल्वहरघाट तटबंध के समीप बसे कई गांवों के लोगों ने उपरहार स्थानों पर शरण ले रखी है। वहीं अयोध्या के फटिकशिला के पास भी बाढ़ को लेकर लोगों में चिंता की लकीरें दिख रही हैं।

वहीं रौनाती तटबंध के समीप बसे गांवों में भी बाढ़ की आहट को लेकर लोग परेशान हैं। यहां बाढ़ से निपटने के लिए प्रशासन ने तीन चौकियां स्थापित करने की कवायद शुरू कर दी है। केंद्रीय जल आयोग अयोध्या के अभियंता विनय कुशवाहा ने बताया कि कि सरयू के जलस्तर में प्रति घंटा 2 सेमी. की गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


लेकिन अभी सरयू के जलस्तर में फिर वृद्धि की संभावना है। बाढ़ नियंत्रण खंड के अभियंता सीएम यादव ने कहा कि तटबंधों पर लगातार नजर रखी जा रही है। अभी कटान का खतरा नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें