फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप्र में और मजबूती की है आवश्यकता-शिवप्रताप शुक्ला

विज्ञापन
विज्ञापन
उप्र में और मजबूती की है आवश्यकता
विज्ञापन

फैजाबाद। गोरखपुर, फूलपुर व कैराना चुनाव आदि को देखकर यह परिणाम सामने आ रहा है कि उप्र में पार्टी को और मजबूती की आवश्यकता है। जिसके लिए गंभीर प्रयास किया जा रहा है। कुछ लोगों ने जातिवादी मानसिकता की राजनीति करनी शुरू कर दी है, इसकी वजह से उपचुनावों में नतीजे निराशाजनक आ रहे हैं। इस खाई को दूर करने के लिए संघर्ष की जरूरत है। यह बातें बृहस्पतिवार को उदया पब्लिक स्कूल की संस्थापिका डॉ. कनक त्रिपाठी की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री शिवप्रताप शुक्ला ने कहीं।
उन्होंने कहा कि उज्जवला योजना नारी सशक्तिकरण का एक माध्यम है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को भी बहुत फायदा हुआ। ये हमारी सोच का नतीजा ही है कि हम नारियों को द्वितीय पंक्ति में मानते हैं। लेकिन यदि ऐसा हमारी संस्कृति में होता तो मां का कोई स्थान न होता। कहा कि नोट बंदी के समय यदि महिलाओं की बचत काम न आती तो घर का खर्चा चलाना दूभर हो जाता। विश्व की अर्थव्यवस्था कई बार डगमगाई लेकिन भारत में ऐसा नहीं हुआ। इसमें भी महिलाओं की अग्रणी भूमिका रही है। सरकार ने डिजिटलाइजेशन के क्षेत्र में अनेक कार्य किए। इसी की नतीजा रहा कि 32 करोड़ लोगों का जन-धन खाता खोला गया। पांच करोड़ गरीबों को गैस सिलिंडर बांटा गया। डीजल-पेट्रोल के दामों में वृद्धि पर वित्तमंत्री ने कहा कि इस पर नियंत्रण के लिए गंभीर वार्ता चल रही है। राज्यों की आम सहमति से डीजल-पेट्रोल को जीएसटी के दायरे में लाने की कवायद चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अटल टिकरिंग लैब की हुई स्थापना
भारत सरकार की नीति आयोग की संस्था के अंतर्गत स्थापित की गयी अटल टिंकरिंग लैब का उद्घाटन इसी मौके पर किया गया। स्कूल के चेयरमैन डॉ. चंद्रप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि अटल टिंकरिंग लैब की स्थापना से विद्यार्थी वैज्ञानिक सोच के साथ कार्य करेंगे, सीखेंगे, गलतियां करके उन्हें सुधारेंगे और फिर सीखेंगे। इस लैब से विद्यार्थियों को साइंस, टैक्नोलॉजी, इंजीनिरिंग एवं मैथमैटिक्स की मूलभूत अवधारणा को समझने में आसानी होगी। इससे पूर्व अतिथियों ने स्कूल की संस्थापिका डॉ. कनक त्रिपाठी के जीवन चरित्र पर विस्तृत चर्चा की। विद्यालय की प्रबंध निदेशक अपूर्वा त्रिपाठी ने अतिथियों को स्वागत किया। कार्यक्रम में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर विधायक गोसाईगंज इंद्रप्रताप तिवारी, अमर पब्लिक स्कूल के चेयरमैन गिरीश पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय, कांग्रेस नेता राजेंद्र प्रताप सिंह, प्रोफेसर अजय प्रताप सिंह, प्रतिपाल सिंह पाली, धर्मेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें