फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉलेंटियर होंगे एमबीए पाठ्क्रम का हिस्सा: कुलपति

विज्ञापन
विज्ञापन
वॉलेंटियर होंगे एमबीए पाठ्क्रम का हिस्सा : कुलपति
विज्ञापन

फैजाबाद। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मनोज दीक्षित ने कहा कि दीपोत्सव में प्राप्त प्रशिक्षण से परिपक्व हुए एमबीए विभाग के छात्रों ने अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में इतिहास रच दिया है। इसके लिए दो दर्जन से अधिक राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय लोगों के मेल विश्वविद्यालय को मिले हैं। इससे विश्वविद्यालय की गरिमा को चार चांद लग गया है। उन्होंने एमबीएम विभागाध्यक्ष को पूरे केस स्टडी कराकर इसे प्रोजेक्ट के रूप में पाठ्यक्रम में शामिल किए जाने की बात कही है।
विज्ञापन

कुलपति मंगलवार को संतकबीर सभागार में बतौर मुख्यातिथि अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शामिल होने वाले वॉलेटियर्स को सम्मानित किए जाने के बाद बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न प्रदेशों व विदेशों से आए अतिथियों ने अपने मेल के माध्यम से वॉलेटियर्स की काफी तारीफ की है। इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने वॉलेंटियर्स को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है। कुलसचिव विनोद कुमार सिंह ने कहा कि वह पूर्व में इसी विश्वविद्यालय के छात्र रहे हैं। यहां तेजी से हो रहे बदलाव को लेकर काफी खुश हैं। उन्होंने छात्रों को भरोसा दिलाया कि प्रत्येक परिस्थितियों में छात्र हितों के साथ हैं। कोई आवश्यकता पड़ने पर छात्र सीधे संपर्क कर सकते हैं। इससे पूर्व 24 वॉलेंटियर्स को सम्मानित व 150 वॉलेंटियर्स को प्रमाण पत्र सौंपा गया। इस दौरान परीक्षा नियंत्रक डॉ. एसएल पाल, डॉ. चयन कुमार मिश्रा सहित अन्य प्रोफेसर व शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें