फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टा जानवरों के आतंक से किसान ने जुतावा दी फसल

विज्ञापन
विज्ञापन
छुट्टा जानवरों के आतंक से किसान ने जोतवा दी फसल
विज्ञापन

फैजाबाद। छुट्टा जानवरों से परेशान विकासखंड मया के ईसापुर के किसान ने एक एकड़ गेहूं की फसल पर ट्रैक्टर चलवा दिया। दिन- रात रखवाली करने के बाद भी किसान फसल नहीं बचा पाया।

ग्राम ईशापुर निवासी किसान राम शगुन पांडे ने बताया कि गेहूं का बीज खरीद कर 16 दिसंबर को एक एकड़ गेहूं की बोआई की। बोआई के 40 दिन बाद छुट्टा जानवरों ने फसल खा ली।
विज्ञापन


उसके बाद उसने यूरिया डालकर फसल की सिंचाई इस उम्मीद के साथ की कि अभी भी समय है फसल बच जाएगी। साथ ही दिन-रात रखवाली भी करने लगा। राम शगुन पांडेय के अनुसार लगभग 15 दिन पूर्व वह एक निमंत्रण में चला गया।

उसी दिन जानवरों के झुंड ने उसकी सारी फसल खा ली। सुबह लौटकर देखा तो खेत में सिर्फ गेहूं का ठूंठ बचा था। किसान का कहना है कि अब तक लगभग 12000 रुपये खर्च किए। अब इसको ट्रैक्टर से जोताई करवा रहा हूं।
विज्ञापन


कहा कि, छुट्टा जानवरों के आतंक से क्षेत्र के तमाम किसान त्रस्त हैं। उप जिलाधिकारी फैजाबाद मधुसूदन नागराज हुलगी ने बताया की किसान राहत के अंतर्गत किसान को कुछ मुआवजा मिल सकता है, हल्का लेखपाल जांच कर रिपोर्ट लगाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें