फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पछुआ हवाओं से ठिठुरन बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
फैजाबाद। पिछले करीब एक सप्ताह से चल रहीं पछुआ हवाओं से रात के साथ दिन का तापमान भी तेजी से गिर रहा है। सुबह और रात में ठिठुरन बढ़ गई है। गनीमत है कि दिन में धूप निकलने से लोगों को राहत मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी तीन दिनों तक मौसम इसी तरह स्थिर बना रहने की संभावना है।
विज्ञापन


बीते एक सप्ताह से शुरू हुई पछुआ हवा ने एकाएक मौसम को नम बना दिया। मौसम में तेजी से बढ़ रही नमी से लोगों को गलन भरी ठंडक का एहसास होने लगा। शनिवार को 2.8 किमी. की रफ्तार से चल रही पछुआ हवा ने रात के तापमान के साथ ही दिन के तापमान में भी काफी कमी पहुंचाई है।

शनिवार को अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रिकार्ड किया गया। आर्र्दता अधिकतम 83 व न्यूनतम 45 रही। नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम विभाग के अनुसार आगामी तीन दिनों तक मौसम में किसी प्रकार के बदलाव की गुंजाइश नहीं है। प्रतिदिन तापमान में कमी होने की ही उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें