फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्पीड़न के विरोध में कांग्रेस ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
कहा- केंद्र व प्रदेश सरकारें कर रहीं फर्जी बयानबाजी
विज्ञापन

फैजाबाद। भाजपा सरकार के शासनकाल में हो रहे दलित उत्पीड़न के विरोध में मंगलवार को कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ ने तिकोनिया पार्क में धरना-प्रदर्शन किया। कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकारें फर्जी बयानबाजी कर रही हैं।

धरने में वक्ताओं ने भाजपा सरकार को दलित विरोधी बताया। कहा कि भाजपा के शासन काल में दलितों के उत्पीड़न के मामले बढ़े हैं। भाजपा ने दलितों को गुमराह करके केवल उनका वोट हथियाया।
विज्ञापन


नेताओं ने कहा कि दलितों की उन्नति के लिए कांग्रेस ने जो कार्य किया। किसी भी पार्टी ने उतना काम नहीं किया। चाहे वह आरक्षण देने का मामला हो या फिर बच्चों की पढ़ाई का हो।

जिलाध्यक्ष रामदास वर्मा ने कहा कि सहारनपुर में जिस प्रकार दलितों के साथ घटना घटी और वहां के सांसद की अगुवाई में पुलिस कप्तान के बंगले पर हमला व तोड़फोड़ किया गया।

वह भाजपा राज की असफलता का जीता-जागता प्रमाण है। प्रदेश सचिव सुनील पाठक ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में जनता बेहाल है। महंगाई व अराजकता की चपेट में है।
विज्ञापन


धरने की अध्यक्षता गयादीन पासी और संचालन रामकरन कोरी ने किया। धरने में शहर अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह, संगीता सोनकर, नीलम कोरी, वीरेंद्र नीलम कोरी, राजेश कोरी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें