फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी के बरामदे में महिला ने दिया बच्चे को जन्म

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला ने जना जुड़वा बच्चा, एक की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बीकापुर (फैजाबाद)। सीएचसी बीकापुर में सोमवार सुबह करीब आठ बजे एक प्रसूता ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया, जन्म के कुछ देर बाद एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि दूसरा बच्चा स्वस्थ है। क्षेत्र के कोछा निवासी रीता पत्नी विश्वनाथ को प्रसव के लिए रविवार की रात सीएचसी में भर्ती कराया गया। आशा बहू मंती देवी ने बताया कि महिला ने सुबह दो बच्चों को जन्म दिया। लेकिन एक बच्चे की मौत हो गई। स्टाफ नर्स अमिता वर्मा ने बताया कि एक बच्चे की मौत प्रसव के दौरान ही हो गई थी।
विज्ञापन


सीएचसी के बरामदे में बच्चा को दिया जन्म
बीकापुर। सोमवार शाम करीब 5 बजे एक प्रसूता ने सीएचसी बीकापुर के बरामदे की फर्श पर बच्चे को जन्म दिया। विकासखंड क्षेत्र के मलेथू कनक निवासी शहरूल निशां पत्नी मो. मोतीन को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन बाइक से सीएचसी ले आये। लेकिन सीएचसी पहुंचने के कुछ देर बाद अभी भर्ती कराने की प्रक्रिया शुरू ही हुई थी कि फर्श पर प्रसव हो गया। उसके बाद स्वास्थ्यकर्मियों ने जच्चा-बच्चा को प्रसव वार्ड में भर्ती किया। स्टाफ नर्स अमिता वर्मा व सुभद्रा देवी ने बताया कि जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें