फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-होली से सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक उन्नति-डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
होली से सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक उन्नति
विज्ञापन

अयोध्या। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने कहा कि रंगों के त्योहार होली के पर्व में सामाजिक समरसता के साथ आध्यात्मिक उन्नति का भाव निहित है। कहा कि होली के इसी भाव को आत्मसात करने की जरूरत है।

वह कलेक्ट्रेट संघ से आयोजित होली मिलन और विदाई समारोह को संबोधित कर रहे थे। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में होली को लेकर लोगों के संबोधन के साथ कर्मी व कलाकार शीतला वर्मा की ओर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया।
विज्ञापन


सभी ने एक दूसरे को होली की बधाई दी। कार्यक्रम में न्यायिक अभिलेखपाल के पद से सेवानिवृत्त हुए जय प्रकाश तिवारी को राम दरबार, रामचरित मानस, शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया। कलेक्ट्रेट कर्मी के रूप में उनके कार्यों की सराहना की गई।
विज्ञापन


कार्यक्रम में एडीएम प्रशासन, सीआरओ पीडी गुप्त, एसओसी देव ब्रत पांडेय, संघ अध्यक्ष रन बहादुर सिंह, मंत्री परमानंद मिश्र, संरक्षक किरण कुमार श्रीवास्तव, राजेश वर्मा, विजय कुमार, राज कपूर, धीरेंद्र, राम कुमार यादव, वीरेश कुमार सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें