फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 84 और स्कूलों में होगी अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
84 और स्कूलों में होगी अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई
विज्ञापन

अयोध्या। अब जिले के 84 और परिषदीय स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई शुरू की जाएगी। इसके लिए नगर क्षेत्र को छोड़कर शेष सभी ब्लॉकों के 70 प्राथमिक और 14 उच्च प्राथमिक विद्यालयों का चयन किया गया है।

हालांकि, गत वर्ष अंग्रेजी माध्यम से तालीम देने के लिए चयनित 62 स्कूल वर्ष भर बदहाली की गिरफ्त में रहे। यहां साल भर में शिक्षकों का ही इंतजाम नहीं हो सका, लेकिन विभाग ने इस बार इस प्रणाली को मजबूत करने का दावा किया है।
विज्ञापन


अब वो कितना कारगर होगा यह भविष्य की गर्त में है। जिले में कुल 1529 प्राथमिक विद्यालय व 566 जूनियर हाईस्कूल संचालित हैं। जिसमें करीब एक लाख 92 हजार 425 छात्र-छात्राएं मौजूदा वर्ष में पंजीकृत हैं।

शिक्षा के गिरते स्तर से लगातार अभिभावकों का परिषदीय स्कूलों के प्रति मोहभंग होता जा रहा है। वहीं, गैर मान्यता प्राप्त व निजी स्कूलों में कम संसाधनों में भी दाखिले के लिए होड़ लगी रहती है।

इसी खाईं को मिटाने व बदहाली को दूर करने के लिए सरकार ने गत वर्ष परिषदीय स्कूलों में भी अंग्रेजी माध्यम से तालीम देने की कवायद शुरू की। पहले चरण में नगर क्षेत्र को छोड़कर सभी शिक्षा क्षेत्रों में 62 स्कूलों का चयन किया।

इसे अप्रैल 2018 से शुरू किया, जिसमें करीब 11 हजार बच्चे पंजीकृत थे। लेकिन इन विद्यालयों में शिक्षण कार्य वर्ष भर पुराने ढर्रे पर ही होता रहा। समय पर कॉपी-किताब, जूता-मोजा आदि का वितरण तो हो नहीं सका।

शिक्षकों को खोजने में ही विभाग को पसीने छूट गए। अभी भी इन 62 स्कूलों में 33 शिक्षकों के पद रिक्त हैं। अब शासन की ओर से दूसरे चरण में वर्ष 2019-20 के लिए 84 और स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई कराने का फैसला लिया है।

गत वर्ष की बदहालियों को देखें तो यह कार्य किसी चुनौती से कम नहीं है। हालांकि, खंड शिक्षा अधिकारियों से ऐसे स्कूलों की सूची मांगाकर 70 प्राथमिक व 14 उच्च प्राथमिक स्कूलों का चयन किया गया है।

इनमें चार सहायक अध्यापक व एक प्रधानाध्यापक की तैनाती की जाएगी। इसके लिए शिक्षकों के आवेदन मांगे जा रहे हैं, जिसकी परीक्षा कराकर काउंसलिंग आदि कराकर तैनाती की जाएगी। लेकिन बीते वर्ष स्कूलों की दशा देखकर यह कार्य आसान प्रतीत नहीं हो रहा है।
विज्ञापन


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमिता सिंह ने कहा कि अब 70 प्राथमिक व 14 उच्च प्राथमिक विद्यालय समेत 84 स्कूलों में वर्ष 2019-20 में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई कराई जाएगी। शिक्षकों के आवेदन मांगे गए हैं, शीघ्र ही परीक्षा कराकर तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें