फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात में डेढ़ करोड़ की डकैती में शामिल अंकित गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। गुजरात में डेढ़ करोड़ की डकैती के मामले में फरार चल रहे आरोपी अंकित वर्मा को अयोध्या कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने पुलिस पर तमंचे से फायर भी किया। आरोपी के पास से एक तमंचा, कारतूस आदि बरामद हुआ है। आरोपी के गैंग ने वर्ष 2017 में नगर कोतवाली अंतर्गत फतेहगंज इलाके में एक व्यापारी संग 2.50 लाख की लूट की थी। इस मामले में वह जेल भी गया था।
विज्ञापन



अयोध्या कोतवाली पुलिस को शुक्रवार को गुजरात पुलिस से सूचना मिली कि गुजरात के मेहसवा जनपद में हुई डेढ़ करोड़ की डकैती के मामले का आरोपी अंकित वर्मा निवासी तकपुरा अपने गांव में मौजूद है। सूचना मिलने पर एसआई राघवेंद्र यादव व सिपाही बृजेश यादव व राजकुमार ने शुक्रवार शाम तकपुरा गांव स्थित उसके आवास पर दबिश दी।


इस दौरान पुलिस को देखकर आरोपी ने भागने का प्रयास किया, पुलिस टीम ने जब उसे दौड़ाया तो उसने पुलिस पर तमंचे से फायर कर दिया। दरोगा राघवेंद्र ने बताया कि फायर करने के बाद उन्होंने अपनी सरकारी रिवॉल्वर निकालकर उसे पकड़ लिया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन



कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक जगदीश उपाध्याय ने बताया कि पकड़ा गया लुटेरा अंकित एक शातिर अपराधी है, गुजरात पुलिस के अनुसार वह गुजरात के मेहसवा जनपद में हुई डेढ़ करोड़ की लूट का आरोपी है, उसके खिलाफ वहां केस भी दर्ज है।


बताया कि अंकित का अपना संगठित गिरोह है, जिसमें प्रवेश वर्मा, आलोक वर्मा व राहुल पांडेय जैसे शातिर अपराधी शामिल हैं, इन सबने मिलकर वर्ष 2017 में फतेहगंज इलाके में 2.50 लाख की लूट की वारदात को अंजाम दिया था। बताया कि आरोपी के खिलाफ पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला व आर्म्स एक्ट तहत केस दर्ज किया गया है। उसे आवश्यक कार्रवाई के बाद गुजरात पुलिस को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें