फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइल नंबर दो का अपडेट...

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। उत्तर प्रदेश परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 68500 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा में पुनर्मूल्यांकन के बाद कुल चयनित 4688 शिक्षकों में से जिले को 105 और शिक्षक प्राप्त हुए हैं। शुक्रवार को इनकी काउंसलिंग कराकर देर शाम तक नियुक्ति पत्र बांटे गए। इनकी तैनाती के बाद शिक्षकों की कमी से आ रही बाधाओं से कुछ सहूलियत मिलने के आसार हैं।
विज्ञापन



शिक्षक भर्ती परीक्षा के 13 अगस्त को घोषित परिणाम में गड़बड़ी सामने आई थी। अब पुनर्मूल्यांकन के परिणाम के बाद 105 और शिक्षक जिले को प्राप्त हुए हैं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार जिले में मसौधा व पूराबाजार शिक्षा क्षेत्र को छोड़कर अन्य शिक्षा क्षेत्रों में कुल मिलाकर करीब चार सौ शिक्षकों के पद अभी भी रिक्त हैं। 105 और शिक्षकों की तैनाती से शिक्षण कार्य में सहूलियत के आसार हैं।


शनिवार की सुबह बीएसए कार्यालय में इन शिक्षकों की काउंसलिंग शुरू कराई गई। जिले को आवंटित सभी 105 शिक्षकों ने काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लिया। जिसमें 64 महिला एवं 41 पुरुष शामिल थे। शाम तक चली काउंसलिंग के बाद विद्यालय आवंटन करके इन्हें नियुक्ति पत्र बांटे गए। पटल प्रभारी अनुराग खरे ने बताया कि काउंसलिंग प्रक्रिया सकुशल संपन्न हुई है।
विज्ञापन



प्रदेश का टॉपर अभ्यर्थी अंकित वर्मा को जिले में तैनाती मिली है। बीएसए अमिता सिंह ने बताया कि जिले को आवंटित 105 शिक्षकों की काउंसलिंग कराकर स्कूल आवंटित किए गए हैं। जिन्हें शीघ्र ही पदभार ग्रहण करने के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें