फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एससी एसटी एक्ट में 9 लोगों के खिलाफ एफआईआर का आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
एससी-एसटी एक्ट में नौ लोगों के खिलाफ एफआईआर का आदेश
विज्ञापन

फैजाबाद। एससी-एसटी एक्ट के एक मामले में 9 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश हुआ है। यह आदेश विशेष न्यायाधीश एससी एसटी एक्ट तनवीर अहमद की अदालत से हुआ है। अधिवक्ता मनोज गौड़ व प्रमोद पाठक ने बताया कि घटना 5 सितंबर 2018 की है। गोसाईगंज थाना क्षेत्र के रज पलिया गांव निवासी संत प्रसाद ने कोर्ट में ने कोर्ट में अर्जी दी। जिसमें कहा कि उसके गांव के अवधेश, दिनेश कुमार ,रजनीश ,अखिलेश ,चंद्रिका ,विनय ,मनोज कुमार, पूनम ,राम कुमार लाठी डंडा व फावड़ा से लैस होकर उसके घर पहुंचे और उसे मारा पीटा। घटना के पीछे जमीन को कब्जा करने की रंजिश थी। चोट से वह बेहोश होकर गिर पड़ा। रिपोर्ट के लिए उसने थाने व एसएसपी के यहां अर्जी दी कोई सुनवाई न होने पर न्याय के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। सुनवाई के बाद कोर्ट ने एसओ गोसाईगंज को एफआई आर दर्ज कर विवेचना करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें