फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवंबर के प्रथम सप्ताह तक कराएं स्वेटर वितरण-कमिश्नर

विज्ञापन
विज्ञापन
नवंबर के प्रथम सप्ताह तक कराएं स्वेटर वितरण : कमिश्नर
विज्ञापन

फैजाबाद। कमिश्नर मनोज मिश्र ने कहा कि स्कूली बच्चों को नवंबर माह के पहले सप्ताह में स्वेटर का वितरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जो दिव्यांगजन अध्यापक हैं उनकी तैनाती उनके घर के समीप स्थित विद्यालय में की जाए। उन्होंने मंडल के पांचों जनपदों के स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता और विभिन्न निर्माण कार्यों की समीक्षा की।

कलक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में कमिश्नर ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता स्वास्थ्य कार्यों का समय से क्रियान्वयन कर लोगों को उसका लाभ पहुंचाना है। उन्होंने जननी सुरक्षा, नियमित टीकाकरण, गांवों को कुपोषण मुक्त करने के लिए कहा। महिलाओं और बच्चों को एनीमिया से मुक्त करने के लिए जागरूकता अभियान चलाने के लिए कहा।
विज्ञापन


बच्चों के समय से टीकाकरण की बावत अभिभावकों की जागरूकता पर बल दिया। कमिश्नर ने कहा कि संपूर्ण स्वास्थ्य योजनाएं ठीक से संचालित करवाने के लिए अधिकारी व चिकित्सक चिकित्सालयों, गांवों का आकस्मिक मुआयना कर पैरामेडिकल स्टाफ, एएनएम, आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाएं।

उन्होंने सामूहिक विवाह योजना से संबंधित तैयारियों को अभी से करने के लिए कहा। कहा कि एक नवंबर से धान क्रय केंद्रों पर धान की खरीद प्रारंभ होगी इसके लिए जिले के सभी धान क्रय केंद्रों पर कांटा, बाट सहित अन्य तैयारियां पूर्ण कराएं।
विज्ञापन


बैठक में जिलाधिकारी फैजाबाद डॉ. अनिल कुमार, मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक आनंद, जिलाधिकारी सुल्तानपुर विवेक, जिलाधिकारी अमेठी शकुंतला गौतम, जिलाधिकारी अंबेडकरनगर सुरेश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी उमेश नारायण पांडेय, जिलाधिकारी बाराबंकी उदयभान, मुख्य विकास अधिकारी अश्वनी कुमार सिंह सहित अन्य अफसर मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें