फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवध विवि का दीक्षांत 15 को, स्वर्ण पदक से नवाजे जाएंगे 88 मेधावी

Tue, 11 Sep 2018 09:44 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फैजाबाद
विज्ञापन
degree
विज्ञापन
फैजाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय प्रशासन अपने 23 वें दीक्षांत समारोह की तैयारी में जुट गया है। दीक्षांत समारोह 15 सितंबर को कुलाधिपति रामनाईक की अध्यक्षता में होगा।
विज्ञापन


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय विश्वविद्यालय संघ के पूर्व अध्यक्ष व एमिटी विवि हरियाणा के कुलपति प्रो. पीबी शर्मा होंगे। समारोह में ख्यातिलब्ध कृषि वैज्ञानिक सुभाष पालेकर को मानद उपाधि से नवाजा जाएगा।

23 वें दीक्षांत समारोह में 88 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक दिया जाएगा। इसमें 16 विद्यार्थियों को कुलपति स्वर्ण पदक, 55 विद्यार्थियों को कुलाधिपति स्वर्ण पदक व 17 अन्य विद्यार्थियों को विशिष्ठ जनों के नाम से अलकृत स्वर्ण पदक प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन


दीक्षांत समारोह की तैयारियों के संबंध में सोमवार को आयोजन समितियों के संयोजकों के साथ बैठक स्वामी विवेकानंद सभागार में की गई। इसमें तैयारियों का अवलोकन एवं समीक्षा की गयी।

प्रो. अशोक शुक्ला, प्रो. आशुतोष सिन्हा और डॉ. शैलेंद्र वर्मा ने स्वयंसेवकों के समूहों को संबंधित दायित्व बताये। राष्ट्रगान एवं कुलगीत गायन का विद्यार्थियों द्वारा पूर्वाभ्यास किया गया।

कौटिल्य प्रशासनिक सभागार में सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए मुख्य नियंता प्रो. आरएन राय की अध्यक्षता में अनुशासन समिति की बैठक की गई।
Trending Videos
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. एसएन शुक्ला ने बताया कि दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल/कुलाधिपति राम नाईक करेंगे। ख्यातिलब्ध कृषि वैज्ञानिक सुभाष पालेकर को मानद उपाधि से नवाजा जाएगा।

उन्होंने बताया कि पीएचडी/डीलिट उपाधि धारक तथा विश्वविद्यालय परिसर में संचालित स्नातकोत्तर एवं स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को उपाधि पत्र एवं विभिन्न संकायों तथा विषयों में प्रथम प्रयास में श्रेणी के साथ सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र एवं छात्राओं को 13 व 14 सितंबर को सुबह 10 बजे से उपाधि एवं शैक्षिक परिधान (उत्तरीय) प्रदान किये जाएंगे।

स्नातकोत्तर एवं स्नातक विद्यार्थियों को उपाधि पत्र वितरण विश्वविद्यालय के मुख्य प्रशासनिक भवन के भूतल पर स्थित परीक्षा विभाग से किया जायेगा। वर्ष 2017 की शोध उपाधि का वितरण विश्वविद्यालय के मुख्य प्रशासनिक भवन के प्रथम तल पर स्थित शैक्षिक अनुभाग से किया जाएगा। शैक्षिक परिधान (उत्तरीय) का वितरण परिसर में स्थित केंद्रीय पुस्तकालय भवन से होगा।

सभी उपाधि धारक एवं पदक प्राप्तकर्ता विद्यार्थी अपनी उपाधि एवं परिधान निर्धारित स्थान से प्राप्त कर सकते हैं। स्वर्ण पदक प्राप्तकर्ता छात्र-छात्राओं को 12 एवं 14 सितंबर को दोपहर 12 बजे दीक्षांत समारोह के रिहर्सल होगा तथा 15 सितंबर को दीक्षांत समारोह स्थल पर सुबह 9 बजे तक उपस्थित होना सुनिश्चित के दिशा-निर्देश छात्रों की ओर से जारी किए गए हैं।

प्रो. शुक्ला ने बताया कि 23 वें दीक्षांत समारोह के लिए पुरुष परिधान सफेद कुर्ता एवं सफेद पायजामा तथा महिला परिधान में सफेद कुर्ता एवं सफेद सलवार अथवा लाल बार्डर की सफेद साड़ी निर्धारित किया गया है।

विश्वविद्यालय कार्यपरिषद्/विद्यापरिषद्/सभा कोर्ट के सम्मानित सदस्यों तथा अन्य सम्मानित सदस्यों सहित उपाधि प्राप्तकर्ता एवं पदक प्राप्तकर्ता छात्र-छात्राओं से अपेक्षा है कि समारोह में उक्त परिधान धारण कर उपस्थित हों।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें