फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदहाल पैड़ी देख तनी सीएम की भौहें

विज्ञापन
विज्ञापन
तेजी से कराएं राम की पैड़ी का सौंदर्यीकरण : योगी
विज्ञापन

अयोध्या। सरयू महोत्सव के मंच पर पहुंचते ही मुख्यमंत्री को राम की पैड़ी नजर आने लगी। मुख्यमंत्री ने तत्काल अपर मुख्य पर्यटन सचिव अवनीश कुमार अवस्थी को इशारा करके बुलाया। इसके बाद राम की पैड़ी की बदहाली की ओर इशारा करते हुए कहा कि यह काम कब तक चलेगा। सरयू आरती के उपरांत वापस जाते समय घाट की सीढ़ियों पर एक मिनट के लिए रुककर फिर मुख्यमंत्री ने पर्यटन सचिव, कमिश्नर व डीएम को राम की पैड़ी के सौंदर्यीकरण के लिए कड़े शब्दों में निर्देश देना शुरू किया।
विज्ञापन

सोमवार को अयोध्या के करीब तीन घंटे के प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी और शासक दोनों ही भूमिका में नजर आए। महंत नृत्यगोपाल दास के जन्मोत्सव में संतों के बीच उनकी मौजूदगी व सबसे व्यक्तिगत रूप से मिलकर उनका कुशल क्षेम जानना व अपने बाल सखा अशर्फी भवन के महंत श्रीधराचार्य से उनका मिलना उनके योगी रूप को दर्शाता रहा। वहीं सरयू महोत्सव के दौरान मंच पर आसीन होते ही निर्माणाधीन राम की पैड़ी पर निगाह जाते ही उनकी भौंवे तन गई। इस दौरान पर्यटन सचिव अवनीश अवस्थी को अपने पास बुलाकर निर्देश देते दिखे। बाद में अफसरों की भी क्लास ली। अपर मुख्य पर्यटन सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने सख्त शब्दों में राम की पैड़ी का सौंदर्यीकरण तेजी से कराने और गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं। कहा कि हर हाल में दीपोत्सव के पहले राम की पैड़ी सजी संवरी दिखनी चाहिए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें