फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की समस्याओं का निराकरण तत्काल करें-डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों की समस्याओं का निराकरण तत्काल करें : डीएम
विज्ञापन

फैजाबाद। जिलाधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने अफसरों से कहा कि वह किसानों की समस्याओं को तत्काल निस्तारित कराएं। उन्होंने बिजली आपूर्ति के साथ ही नहरों में टेल तक पानी की व्यवस्था सतत कराने के लिए कहा।
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में किसान दिवस बैठक में उन्होंने किसानों से जुड़ी सभी समस्याओं को सुना। निराकरण करने के लिए संबंधित विभाग के अफसरों निर्देश दिया। कहा कि किसानों से जुड़ी हुई सभी समस्याओं का निराकरण करना, सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसलिए उनको समय से पानी व बिजली दिए जाने के साथ-साथ सरकार से चलाई जा रही अन्य योजनाओं का लाभ भी समय से प्रदान किया जाए। इसमें किसी प्रकार की हीलाहवाली क्षम्य नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में उन्होंने अधिशासी अभियंता सिंचाई को निर्देश दिया कि नहरों में टेल तक पानी लगातार पहुंचाया जाए। जिससे किसानों को सिंचाई करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। मिल्कीपुर, हैरिंग्टनगंज, बीकापुर और तारून विकासखंडों मे जल स्तर को ठीक रखने के लिए व विसुही नदी में नहरों से कार्ययोजना बनाकर पानी छोड़ने के लिए कहा। अधिशासी अभियंता नलकूप से अभी भी खराब पड़े 15 नलकूपों को तत्काल ठीक कराने, टूटे हौद व नालियों की मरम्मत के लिए कहा। अधिशासी अभियंता विद्युत प्रथम/द्वितीय से ग्रामीण क्षेत्रों में कम से कम 18 से 20 घंटे की विद्युत आपूर्ति के साथ अपरिहार्य कारणों से विद्युत आपूर्ति देने में बाधा को तत्काल ठीक कराने के लिए कहा। अधिशासी अभियंता लोकनिर्माण विभाग से ग्रामीण सड़कों की पटरियों और गड्ढों को तत्काल ठीक कराने के लिए कहा। बैठक के दौरान किसानों द्वारा आलू भंडारण किराया 212 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित होने के बाद भी शीतगृह मालिकों द्वारा 220 से 230 रुपये प्रति क्विंटल लिए जाने का मुद्दा उठा। जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि पूर्व में हुई बैठक के बाद से मात्र 212 रुपये ही किराया लिया जा रहा है। गन्ना मूल्य भुगतान 15 दिन के अंदर किसानों को कराये जाने संबंधी प्रश्न पर जिला गन्ना अधिकारी ने बताया कि अब गन्ना मूल्य भुगतान 14 दिन के अंदर करके अपडेट कर दिया जा रहा है। छुट्टा आवारा पशुओं से हो रहे फसलों के नुकसान पर जिला वन अधिकारी ने पशुपालकों को सलाह दी है कि वे छुट्टा आवारा पशुओं के रोकथाम के लिए अपने पालतू पशुओं में गाय और बछियों के साथ बछड़ों को भी बांधकर रखें। डीएम ने मुख्य राजस्व अधिकारी से कहा कि सभी चकमार्ग, तालाब, खलिहान व चारागार पर हुए अवैध कब्जों को तुरंत खाली कराया जाए। गाटा सं. 863 चारागाह स्थित ग्राम कुशमाहा तहसील सदर, गाटा संख्या 119 चारागाह स्थित ग्राम बिलारीमाफी तहसील बीकापुर आदि का अतिक्त्रस्मण तुरंत मुक्त करवाएं। एसडीएम सदर को निर्देश दिया कि शिकायतकर्ता गीता वर्मा पत्नी शिवकुमार वर्मा की उनके घर के ऊपर से लाइट का तार राकेश कुमार सिंह से जबरदस्ती खिंचवाने के मामले की निरीक्षण करके तुरंत समाधान कराएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें