फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों ने निकाली नई पेंशन योजना की शवयात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
फैजाबाद। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारी एकजुट हो रहे हैं। गुरुवार को अटेवा पेंशन बचाओ मंच के बैनर तले सैकड़ों कर्मचारियों ने शहर की सड़कों पर नई पेंशन योजना की शवयात्रा निकाली और नारेबाजी की।
विज्ञापन


बाद में गांधी पार्क में शवदाह किया। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंप पुरानी पेंशन बहाली की मांग उठाई।

गांधी पार्क में जुटे विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने फैजाबाद प्रभारी संजय उपाध्याय, जिलाध्यक्ष अंजनी ओझा के नेतृत्व में एनपीएस की शवयात्रा निकाली।

नारेबाजी के बीच यह शवयात्रा शहर के सिविल लाइन, रिकाबगंज समेत विभिन्न क्षेत्रों की सड़कों से निकली। यात्रा गांधी पार्क में वापस आकर समाप्त हुई।

जिला मीडिया प्रभारी रामकृष्ण गुप्त ने बताया कि शवयात्रा में फैजाबाद के सभी शिक्षक व कर्मचारी संगठनों ने भाग लिया। नेताओं ने पुरानी पेंशन को बुढ़ापे की लाठी बताया।

कहा कि यह लाठी कर्मचारियों से छीन ली गई है जबकि देश के दो प्रदेश ऐसे भी हैं जहां पुरानी पेंशन योजना अब भी बहाल है। एक देश में दो नियम नहीं चलने पाएगा।
विज्ञापन


गांधी पार्क में शवदाह करके संगठन ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन के जरिए भेजा। प्रदर्शन और शव यात्रा में कमलेश सिंह यादव, शैलेंद्र कुमार सिंह, अरविंद व उदय प्रताप समेत विभिन्न संगठनों के कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें