फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनौसा, जेआईसी, एचसीजे, टीपी कॉन्वेंट, पीडीपी बने चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला स्कूली ताइक्वांडो प्रतियोगिता
विज्ञापन

फैजाबाद। जिला स्कूली ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन डॉ. भीमराव अंबेडकर राज्य विद्यालय क्रीड़ा संस्थान में किया गया। इसके बालिका वर्ग के अंडर-14 में कनौसा, अंडर-17 में पीडीपी इंटर कॉलेज, अंडर-19 में जेबी, बालक वर्ग के अंडर-19 में एचसीजे, अंडर-17 में टीपी कान्वेंट, अंडर-14 में जेआईसी की टीम चैंपियन बनी।

प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला विद्यालय क्रीड़ा समिति के सचिव धर्मेंद्र सिंह व राष्ट्रीय खिलाड़ी माला यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

प्रतियोगिता के अंतर्गत बालक अंडर-14 वर्ग में 25 किलो भार वर्ग में रमन, 27 किलो भार वर्ग में अभय सिंह, 29 किलो भार वर्ग में आर्यन, 32 किलो भार वर्ग में हर्ष, 35 किलो भार वर्ग में आदित्य, 38 किलो भार वर्ग में हर्ष पांडेय, 41 किलो भार वर्ग में मो. उमम, 41 प्लस भार वर्ग में अक्षत मिश्र प्रथम रहे।
विज्ञापन


अंडर-17 बालक वर्ग में 35 किलो भार वर्ग में राजकुमार, 38 किलो भार वर्ग में यश श्रीवास्तव, 41 किलो भर वर्ग में रुद्रांश, 48 किलो भार वर्ग में सुधांशु, 52 किलो भार वर्ग में गौरव तिवारी, 56 किलो भार वर्ग में वागीश, 64 किलो भार वर्ग में विपुल, 64 प्लस विशाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी 22 अगस्त को फैजाबाद में आयोजित मंडलीय स्कूली ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इस मौके पर विशाल गुप्ता, अभिषेक सिंह, सीपी सिंह, हरिकृष्ण सिंह, रमेंद्र सिंह, अंबरीश, सृष्टि, श्रेया, जयेंद्र पाठक सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें