श्रीरामलला के दर्शन की अवधि बढ़ी
फैजाबाद। अयोध्या के प्रसिद्ध सावन झूला मेले में आने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के मद्देनजर प्रशासन ने मेक शिफ्ट स्ट्रक्चर में विराजमान श्रीरामलला के दर्शन की अवधि बढ़ा दी है।
अपर जिला मजिस्ट्रेट कानून व्यवस्था अनिल कुमार के मुताबिक, पहले दर्शन की अवधि प्रात: 7 से 11 बजे और दूसरी बेला 2 से 6 बजे थी। बढ़ोतरी के बाद दर्शन की अवधि प्रात: 7 से 12 बजे और दूसरी बेला 1 से शाम 6 बजे कर दी गई है।
यह बढ़ोतरी चार से छह अगस्त तक प्रभावी रहेगी। उन्होेंने बताया कि सात अगस्त को चंद्रग्रहण लगने के कारण द्वितीय पाली में पट बंद रहेगा। आठ अगस्त से दर्शन अवधि प्रात: 7 से 11 बजे और दूसरी बेला 2 से 6 बजे तक होगी।