1090 वुमेन पावर लाइन के लगाए पोस्टर
अयोध्या। एसएसपी के निर्देश पर महिलाओं को जागरूक करने के लिए शहर के विभिन्न स्थानों पर 1090 वुमेन पावर लाइन के पोस्टरों को चस्पा किया गया। महिला थाने की प्रभारी प्रियंका पांडेय ने बताया कि पुलिस द्वारा महिलाओं को घरेलू हिंसा, यौन अपराध समेत अन्य महिला अपराध के लिए समय-समय पर जागरूक किया जाता है। इसी क्रम में शुक्रवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, रेलवे स्टेशन व बस स्टेशन के पास 1090 वुमेन पावर लाइन के पोस्टरों को चस्पा किया गया। इस दौरान उनके साथ एसआई अमिता वर्मा समेत महिला आरक्षी व होमगार्ड मौजूद रहे।