एमएलसी ने किया बूथों का निरीक्षण
फैजाबाद। विशेष मतदाता दिवस के अवसर पर छूटे हुए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में डलवाने के लिए विधान परिषद सदस्य लीलावती कुशवाहा ने रविवार को बूथों का निरीक्षण किया। एमएलसी ने कहा कि भीमराव अंबेडकर ने संविधान बनाकर सभी लोगों को बराबरी का दर्जा देने का प्रयास किया लेकिन कुछ लोग ईवीएम के सहारे सत्ता पर कब्जा कर आम लोगों की आवाज का दमन करना चाहते हैं। इस दौरान बीएलओ साधना पांडेय, शैल कुमारी, भीमल कुशवाहा, रामशब्द यादव, सत्यप्रकाश यादव आदि मौजूद रहे।