फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लाख रुपये में ली थी हत्या की सुपारी, हमलावर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दो लाख रुपये में ली थी हत्या की सुपारी, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

फैजाबाद। कोतवाली अंतर्गत मोतीगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के रमउपुर गंगापुर गांव में 8 सितंबर को दोपहर गोली मारकर अधेड़ की हत्या का प्रयास किए जाने के मामले का मुख्य आरोपी सुपारी किलर युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी पर 25 हजार का इनाम भी था। पुलिस के अनुसार रंजिश को लेकर अधेड़ की हत्या किए जाने के लिए गांव के ही एक मामा-भांजे ने दो लाख रुपये में हत्या की सुपारी दी थी।
विज्ञापन


एसपी ग्रामीण संजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किया गया सुपारी किलर दुर्गेश सिंह इनायतनगर थाना क्षेत्र के देवगिरी गांव का निवासी है। पुलिस ने उस पर 25 हजार का इनाम भी घोषित कर रखा था।

दुर्गेश एक सुपारी किलर है और भाड़े पर हत्या करता है। बताया कि रमऊपुर निवासी राजकरन दुबे का पुत्र वर्ष 2004 में लापता हो गया था। वो इसके पीछे गांव निवासी रामकरन दुबे (50) पर शक करता था।

राजकरन के भांजे अरुण मिश्र का संबंध उक्त सुपरी किलर दुर्गेश से हैं। मामा-भांजे ने मिलकर दुर्गेश को दो लाख की सुपारी देकर रामकरन की हत्या करने की सुपारी दी।

इसके बाद दुर्गेश ने 8 सितंबर को रामकरन को घर के समीप बाग में बुलाकर गोली मारकर हत्या करने का प्रयास किया था। घायल रामकरन अभी भी लखनऊ में इलाज करा रहा है। मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था।

एसपी ग्रामीण ने बताया कि जांच के दौरान अरुण व दुर्गेश के संबंधों की जानकारी होने पर उन पर शक हुआ तो उनके पीछे मुखबिरों का जाल फैला दिया गया। वहीं घटना के बाद से फरार दुर्गेश की लोकेशन दिल्ली, गुरुग्राम व लखनऊ में मिलती रही।

पुलिस ने उस पर 25 हजार का इनाम भी घोषित कर दिया था। रविवार सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि मोतीगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के करमौली तिराहे के पास अवैध असलहे के साथ मौजूद दुर्गेश सिंह किसी का इंतजार कर रहा है।

सूचना पर मोतीगंज पुलिस चौकी प्रभारी दीपेंद्र विक्रम सिंह ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर आरोपी दुर्गेश सिंह को दबोच लिया। उसके पास से एक 315 बोर का तमंचा, दो कारतूस बरामद हुए।
विज्ञापन


सीओ बीकापुर अरविंद चौरसिया ने बताया कि दुर्गेश ने पैसा लेकर हत्या करने का प्रयास करने की बात कबूल कर ली है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। एसएसपी ने घटना के खुलासे करने वाली पुलिस टीम को 10 हजार का इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें