फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल बॉस्केटबाल खिलाड़ी पर हमला करने वाले तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल बॉस्केटबॉल खिलाड़ी पर हमला, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

अयोध्या। नेशनल बॉस्केटबॉल खिलाड़ी समेत तीन राज्य स्तरीय खिलाड़ियों पर जानलेवा हमले करने के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी की तलाश है।

हमले में नेशनल खिलाड़ी विनीत श्रीवास्तव को गंभीर चोटें आई हैं। अराजकतत्व कई दिनों से हमले की फिराक में थे और खिलाड़ियों की रेकी भी कर रहे थे।

अयोध्या केातवाली के कैथाना मोहल्ला निवासी नेशनल खिलाड़ी विनीत ने बताया कि वह यूपी नार्थजोन बॉस्केटबॉल खेलते हैं। वर्तमान में वे महाराजा इंटर कॉलेज के मैदान पर बॉस्केटबॉल खिलाड़ियों को प्रतिदिन अभ्यास कराते हैं।
विज्ञापन


रविवार को कुछ लोग अभ्यास के दौरान जूनियर खिलाड़ियों के साथ अभद्रता कर रहे थे। मेरे द्वारा उनको रोका गया तो वे मारपीट पर आमादा हो गए, लेकिन बीच-बचाव के बाद मामला शंात हो गया।

बुधवार सुबह अभ्यास के दौरान वह फिर पहुंचे और धार हथियार, लाठी, डंडा आदि से हमला कर दिया। जिन खिलाड़ियों को विनीत द्वारा अभ्यास कराया जा रहा है उन्हें अगले माह आगरा में होने वाली चैंपियनशिप में भाग लेना है।

इस घटना को लेकर बॉस्केटबॉल खिलाड़ियों में रोष व्याप्त है। कोच चंदेश्वर पांडेय समेत नेशनल बॉस्केटबॉल खिलाड़ी शशांक पांडेय, राजकुमार शुक्ला, राधेमोहन आदि ने खिलाड़ियों पर हमला करने वाले अराजकतत्वों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी जगदीश उपाध्याय ने बताया कि मामले में चार आरोपियों में से आरोपी रामेश्वर, पवन व आशीष त्रिपाठी को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी शिवम दुबे की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें