फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक जिला एक उत्पाद की लगेंगी 35 इकाई

विज्ञापन
विज्ञापन
फैजाबाद। राजधानी में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की ओर से एक जनपद एक उत्पाद के शुभारंभ अवसर का लाइव प्रसारण किया गया। इसे देखने के लिए कलेक्ट्रेट में जनप्रतिनिधियों के साथ ही अफसर भी मौजूद रहे। उधर, राष्ट्रपति से रूबरू होने के लिए स्वीकृत 35 इकाइयों के लाभार्थी लखनऊ गए।
विज्ञापन

प्रदेश के प्रत्येक जिले के एक उत्पाद का बड़े स्तर पर उत्पादन के जरिए किसानों को लाभ दिलाए जानेे की कोशिश है।

प्रशासन ने फैजाबाद जिले के लिए गुड़ को एक जिला एक उत्पाद के रूप में चयन किया है। शुक्रवार को राष्ट्रपति ने लखनऊ में ओडीओपी का शुभारंभ किया। इसका लाइव प्रसारण किए जाने के लिए जिले के कलेक्ट्रेट और विकास भवन परिसर में व्यवस्था की गई थी।

सूचना विभाग की दो एलईडी वैनो द्वारा कलेक्ट्रेट व विकास भवन परिसर में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण आम जनता को जागरूक करने के लिए किया। कलेक्ट्रेट में विधायक रुदौली रामचंद्र यादव, मिल्कीपुर विधायक गोरखनाथ के साथ जिलाधिकारी डॉ. अनिल कुमार के साथ जिले के संबंधित विभागों के अफसर मौजूद रहे। राष्ट्रपति ने लखनऊ के कार्यक्रम में फैजाबाद के उत्पाद का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में एक जिला, एक उत्पाद से जुड़े किसानों को भी बुलाया गया था। उपायुक्त उद्योग आशुतोष सिंह ने बताया कि लखनऊ के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जिले के एक जिला एक उत्पाद से जुड़े 35 लाभार्थियों को भेजा गया था।

फैजाबाद जैगरी एसोसिएशन के अध्यक्ष अविनाश चंद दुबे के मुताबिक गुड़ में अनेक पोषक तत्व एवं औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभदायक है। कहा कि गन्ने के रस से अन्य उत्पाद जैसे सिरका, रॉब, गुड़ पाउडर का भी निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें