फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के अन्न का एक-एक दाना खरीदेगी सरकार : मुकुट बिहारी

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों के अन्न का एक-एक दाना खरीदेगी सरकार
विज्ञापन

फैजाबाद। सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने बुधवार को सर्किट हाउस में कहा कि किसानों के धान मूल्य में दो सौ रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि के साथ धान सहित अन्य फसलों का डेढ़ गुना समर्थन मूल्य सरकार ने तय किया है। इससे देश के करोड़ों अन्नदाता लाभान्वित होंगे। कहा कि धान का मूल्य बढ़ जाने से उनकी खरीद में चुनौतियां भी बढ़ेगी लेकिन किसानों का एक-एक दाना धान खरीद के लिए सरकार पूरी तरह संकल्पित है। कहा कि सरकार बनने के बाद वास्तविक रूप से किसानों का धान खरीद में बिचौलियों की एक नहीं चलने पाई। बिचौलियों के विरुद्ध अभियान चलाकर सरकार उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई करेगी। सहकारी समितियों के माध्यम से सरकार सीधे तौर पर किसानों से जुड़ेगी और उनका हर संभव सहायता कर किसानों और भी सशक्त बनाएगी। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय, सहकारी बैंक के सभापति धर्मेंद्र प्रताप सिंह, जिला महामंत्री राधेश्याम त्यागी, संजीव सिंह, दिवाकर सिंह, कृष्ण कुमार पांडे, रोहित पांडे समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें