फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राधिकरण ने पास किया नव अयोध्या प्रोजेक्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
प्राधिकरण ने पास किया न्यू अयोध्या प्रोजेक्ट
विज्ञापन

फैजाबाद। अयोध्या-फैजाबाद विकास प्राधिकरण की बैठक में शुक्रवार को 500 एकड़ में विकसित होने वाले नव अयोध्या प्रोजेक्ट को स्वीकृति मिल गई है। अब वित्तीय सहायता के लिए फाइल शासन व हुडको को भेजी जाएगी। शासन में कैबिनेट की मंजूरी नव अयोध्या प्रोजेक्ट पर कार्य शुरू होगा। साथ ही बोर्ड की बैठक में शहर के सिविल लाइन क्षेत्र में 2200 मीटर की परिधि में एक पांच सितारा होटल खुलने की अनुमति भी बोर्ड ने प्रदान कर दी है।
अयोध्या-फैजाबाद विकास प्राधिकरण की कमिश्नर की अध्यक्षता में शुक्रवार देर शाम तक चली बैठक में आठ प्रस्तावों पर चर्चा के बाद बोर्ड ने सात प्रस्तावों को पास करते हुए एक प्रस्ताव पर नया आदेश जारी होने तक इंतजार करने का निर्णय लिया है। बोर्ड में 45 करोड़ रुपये बजट का प्रस्ताव वित्तीय वर्ष 2018-19 के लिए स्वीकृत किया गया है। फैजाबाद के सिविल लाइन में 2200 वर्ग मीटर की परिधि में नया पंच सितारा होटल खोलने की अनुमति प्रदान की गई है। बोर्ड ने कहा कि इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ नागरिक सुविधाओं को लाभ मिलेगा। बैठक में तीसरे प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए प्राधिकरण की संपत्तियों के अलाटमेंट के लिए पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किए जाने का निर्णय लिया गया है। अभी तक लाटरी के माध्यम से मकानों व दुकानों का अलाटमेंट होता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद नव अयोध्या नामक प्रोजेक्ट पर चर्चा व प्रावधानों को मथने के बाद स्वीकृति दे दी गई है। इसमें अयोध्या के आसपास गांवों की भूमि मिलाकर कुल 500 एकड़ भूमि पर नव अयोध्या बसाया जाना है। पहले चरण में 100 एकड़ पर विकास किया जाना निश्चित किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए चार शस्त्र होमगार्ड नियुक्त का प्रस्ताव भी पास किया गया है। इसके अलावा शहर की पांच अवैध कॉलोनियों के प्रस्ताव पर मोहर नहीं लग सकी है। इसमें शासन का नया शासनादेश आने का इंतजार किया जाएगा। बैठक की मंडलायुक्त मनोज मिश्रा ने की। बैठक में डीएम डॉ. अनिल कुमार पाठक, प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता मनोज कुमार मिश्रा, नगर आयुक्त एमपी सिंह सहित जल निगम व वित्त विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें