फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांट माप निरीक्षक सहित 4 अधिकारियों के खिलाफ जालसाजी का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
बांट माप निरीक्षक समेत चार पर जालसाजी का केस
विज्ञापन

मवई (फैजाबाद)। पुलिस ने सीजेएम कोर्ट के आदेश पर वरिष्ठ बांट माप निरीक्षक, सेल्स अफसर इंडियन ऑयल, सर्विस इंजीनियर मेडिको और क्षेत्रीय खाद्य आपूर्ति निरीक्षक के विरुद्ध जालसाजी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। यह मुकदमा मंगलवार को सुमित प्रताप की तहरीर पर थाने में दर्ज किया गया है। आरोप है कि पांच लाख रुपये की घूस न देने पर जालसाजी करते हुए पहले पेट्रोल पंप सीज किया, फिर पेट्रोल पंप के मालिक के विरुद्ध मुकदमा भी दर्ज करवाया।
विज्ञापन

मवई थाना क्षेत्र के बाबाबाजार कस्बे में स्थित साई बाबा इंटरप्राइजेज पेट्रोल पंप के मालिक के विरुद्ध 30 मई को जिलाधिकारी के आदेश पर मवई थाने में घटतौली का मुकदमा दर्ज हुआ था। इसमें इंडियन ऑयल कंपनी व माप तौल विभाग की टीम ने छापे के दौरान घटतौली व अन्य कमियां पाई थीं। इस पर पेट्रोल की बिक्री पर तत्काल रोक लगाने के निर्देश पेट्रोल पंप मालिक को दिए थे। अधिकारियों ने डीजल और पेट्रोल का नमूना भी लिया था। जिसकी जांच कंपनी सर्विस इंजीनियर द्वारा हुई तो सोल्डरिंग में घटतौली के साक्ष्य मिले। जिसकी जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी गई थी। तो उन्होंने एसडीएम रुदौली और क्षेत्रीय आपूर्ति निरीक्षक गौरव चौधरी को पेट्रोल पंप मालिक संदीप सिंह के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने का आदेश दिया। मवई पुलिस ने आपूर्ति निरीक्षक गौरव चौधरी की तहरीर पर पेट्रोल पम्प मालिक के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू की। इसी बीच पेट्रोल पंप के मालिक ने अधिकारियों के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में अर्जी देकर छापेमारी में शामिल चारों अधिकारियों पर आरोप लगाया कि इन अधिकारियों ने पहले उनसे पांच लाख रुपये की मांग की। पैसे न देने पर सभी साजिश के तहत उनके पेट्रोल पंप में पहले छापेमारी की और मशीनरी की जांच के नाम पर उसे खोलकर उसमें तेल की घटतौली होने का आरोप लगाते हुए पेट्रोल पंप को सील किया। सुनवाई के बाद न्यायालय ने छापेमारी में शामिल चारों अधिकारी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के निर्देश मवई पुलिस को दिया। मवई थाना प्रभारी शमशेर सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर वरिष्ठ बांट माप निरीक्षक नरेश चंद्र, सेल्स अफसर इंडियन ऑयल वीपी सिंह, सर्विस इंजीनियर मेडिको राजेश कुमार व क्षेत्रीय खाद्य आपूर्ति निरीक्षक गौरव चौधरी के विरुद्ध जालसाजी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। यह मुकदमा सुमित प्रताप की तहरीर पर मंगलवार को थाने में दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें