फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में एक की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खड़े ट्रक में घुसा मिनी ट्रक, चालक की मौत
विज्ञापन

रुदौली (फैजाबाद)। पटरंगा हाईवे चौकी के पास गुरुवार तड़के हुए सड़क हादसे में एक की मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जबकि घायल को सीएचसी भेजा गया है।
गुरुवार भोर में करीब 3 बजे बरहर बाजार से लखनऊ जा रही एक मिनी ट्रक पटरंगा हाईवे चौकी के पास खड़े एक ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में मिनी ट्रक चालक नैमिष (35) पुत्र रामभरोसे निवासी गोवर्धन पुर जिला सीतापुर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि खलासी रमेश (30) पुत्र बाबू गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी अंजेश सिंह ने बताया कि हादसे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रक में घुसी पिकअप, चालक-खलासी जख्मी
फैजाबाद। अयोध्या-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह हुए एक हादसे में पिकअप का चालक व खलासी घायल हो गया, जबकि पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। राजमार्ग पर साई दाता की कुटिया के पास सुबह करीब 10 बजे एक तेज रफ्तार पिकअप सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसा। इस हादसे में पिकअप चालक व खलासी को मामूली चोटें आईं। मौके पर पहुंचे देवकाली चौकी की पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें