फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने किया निर्माणाधीन आईटीआई का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यमंत्री ने किया निर्माणाधीन आईटीआई का निरीक्षण
विज्ञापन

काम जल्द पूरा कराने के दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
मवई। राज्यमंत्री सुरेश पासी ने रुदौली विधायक रामचंद्र यादव, एसडीएम गिरजेश कुमार चौधरी व परियोजना प्रबंधक आरएन वर्मा के साथ मवई गांव में निर्माणाधीन आइटीआई का शुक्रवार को निरीक्षण किया। इस दौरान खुले मैदान में पड़ी सरिया को देखकर उन्होंने नाराजगी जताई। कहा कि भवन निर्माण की गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए। खुले मैदान में सरिया रखने से, जंग लग गया है, जिससे टेंपर कमजोर हो जाएगा।
परिसर की चहारदीवारी न बनाने को लेकर राज्यमंत्री ने अफसरों से जवाब-तलब किया तथा निर्देशित किया कि बरसात से पूर्व बाउंड्री का निर्माण होना चाहिए। उन्होंने निर्माण कार्य निर्धारित समयावधि में पूर्ण कराने तथा निर्माण कार्य में प्रयोग की जा रही सीमेंट की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया। बता दें कि मवई गांव में केंद्र सरकार के अल्पसंख्यक विभाग से मल्टी सेक्टोरल डेवलपमेंट योजना के तहत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण कार्य की अनुमानित लागत 9.83 करोड़ है। मंत्री ने बताया कि एमएसडीपी प्लान के तहत जिले में मवई ब्लॉक को ही बजट मिला है। यह कार्य दिसंबर 2016 से शुरू हुआ है, दिसंबर 2018 तक इसका निर्माण होना सुनिश्चित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क निर्माण में अनियमितता देख भड़के मंत्री
मवई। आईटीआई के निरीक्षण के बाद राज्यमंत्री सुरेश पासी ने समाजसेवी फरहान हुसैन खां व दर्जनों ग्रामीणों की शिकायत पर मवई चौराहा से मवई थाना तक निर्माणाधीन प्रधानमंत्री सड़क योजना से स्वीकृत सड़क की गुणवत्ता की जांच की। सड़क निर्माण में की जा रही घोर लापरवाही देख मंत्री भड़क गए। निर्माण कार्य तो चल रहा था लेकिन मौके पर जेई और एई मौजूद नहीं मिले तथा ठेकेदार भी गायब था। मामले में राज्यमंत्री ने अधिशासी अभियंता को सर्किट हाउस में तलब किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें