फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ता जा रहा डेंगू का डंक, 17 मरीज मिले

विज्ञापन
अयोध्या-मेडिकल कॉलेज में मरीजों का हाल जानती जिला मलेरिया अधिकारी।-संवाद - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। जिले में डेंगू के 17 और मरीज बढ़ गए हैं। अब कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 196 हो गई है। अभी तक सभी मरीजों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। सोमवार को जिला मलेरिया अधिकारी मंजुला आनंद ने राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज दर्शननगर पहुंचकर वहां भर्ती मरीजों का हालचाल लिया। अस्पताल में मिल रही सेवाओं के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी मंजुला आनंद ने बताया कि संक्रमण तो बढ़ रहा है, लेकिन रिकवरी भी तेजी से हो रही है। यदि मरीज इसे लेकर सतर्क रहें तो और आसानी होगी। बताया कि लोग अपने आसपास साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। तीन दिन तक लगातार बुखार आने पर तुरंत नजदीक के अस्पताल में जाकर जांच कराएं।
मालूम रहे कि पिछले एक पखवारे से जिले में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। बीते 14 अक्तूबर तक मिले स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार मरीजों की संख्या 179 थी, जो कि 16 अक्तूबर तक बढ़कर 196 हो गई है। इनमें से ग्रामीण क्षेत्रों के 102 व शहरी इलाके के 94 मरीज शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इनमें से 96 मरीजों के घर तक पहुंचकर बचाव कार्यों को संपन्न कराने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें