फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवर अधीक्षक ने किया आधार अपडेशन एवं नामांकन केंद्रों का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रवर अधीक्षक ने सब पोस्टमास्टर को लगाई फटकार
विज्ञापन

अयोध्या। प्रवर अधीक्षक डाकघर जेबी दुर्गापाल ने शुक्रवार को पूरा, मया, दर्शननगर, साहबगंज, बारुन, कचहरी डाकघर में आधार अपडेशन एवं नामांकन केंद्र का व्यवसाय व तकनीकी टीम के साथ औचक निरीक्षण किया।

इस दौरान पूरा, मया व बारुन के सब पोस्टमास्टर को आधार अपडेशन एवं नामांकन न किए जाने की शिकायत मिलने पर कड़ी फटकार लगाई और ऐसा न करने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन


शहर के साहबगंज के पोस्टमास्टर को आधार अपडेशन एवं नामांकन के कार्य को गति देने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान प्रवर अधीक्षक जेबी दुर्गापाल ने बताया कि हम सभी के अच्छे आचरण एवं मेहनत से आज भी डाक विभाग के प्रति लंबे अरसे से आम जनमानस का विश्वास बना हुआ है। इसे कायम रखने का दायित्व हम लोगों का है।

बताया कि भारत सरकार के महत्वपूर्ण कदमों में से एक आधार कार्ड बनवाने व अपडेट कराने की सुविधा डाकघरों में उपलब्ध करा देने से नागरिकों को इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा एवं पैसे की भी बचत हो सकेगी।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त फर्जी आधार कार्ड बनाने वालों से देश को सुरक्षित भी किया जा सकेगा। मुख्य विपणन अधिकारी सत्येंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि फैजाबाद एवं अंबेडकरनगर जनपद में 53 आधार अपडेशन एवं नामांकन केंद्रों पर सुविधा उपलब्ध है। इस दौरान डाक निरीक्षक सोनेलाल, सिस्टम मैनेजर अतुल उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें