फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवध विवि में अयोजित होगा चार दिवसीय खेल महोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
अवध विवि में होगा चार दिवसीय खेल महोत्सव
विज्ञापन

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के क्रीड़ा परिषद 13 मई से 16 मई तक मध्य ग्रीष्मकालीन विशाल खेल महोत्सव का आयोजन करने जा रहा है। इस आयोजन में विश्वविद्यालय परिसर एवं महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का अवसर प्राप्त होगा। यह प्रतियोगिता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मनोज दीक्षित के दिशा निर्देशन में आयोजित की जा रही है।

प्रतियोगिता में महिला व पुरुष वर्ग संबंधित वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, हैंडबॉल, कबड्डी, रस्साकसी, बैडमिंटन, टेबल-टेनिस, शतरंज, योगा तथा ताइक्वांडो की प्रतियोगिताएं होनी है। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राएं अंतर-विश्वविद्यालयीय एवं अंतर-महाविद्यालयीय खेलों में अपनी खेल प्रविधियों के माध्यम से प्रतिभाग कर सकेंगे।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में पर्यवेक्षक की उपस्थिति में आगामी होने वाली अंतर-विश्वविद्यालयीय एवं अंतर-महाविद्यालयीय टीम का चयन, प्रतिभागी टीमों एवं सदस्यों को चयन किया जायेगा। आयोजन के लिए राज्य स्तरीय खेल महोत्सव उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन की सहमति प्राप्त हो चुकी है।

विश्वविद्यालय के उप कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने बताया कि खेल महोत्सव प्रतियोगिता में सभी महाविद्यालय अपनी प्रतिभागिता की सूचना को 05 मई तक क्रीड़ा परिषद कार्यालय में उपलब्ध करानी होगी। टीम खेल में प्रतिभाग करने के लिए दो हजार प्रति खेल एवं व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धा के लिए प्रति खिलाड़ी 500 रुपये का शुल्क जमा करना होना।
विज्ञापन


उपकुलसचिव ने बताया कि अर्हता प्रोफार्मा विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है। प्रतिभागी छात्र उसे पूर्ण कर महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा अग्रसारित कराकर अनुमति प्रमाण पत्र के साथ प्रस्तुत करना होगा। परिसर के क्रीड़ा प्रभारी डॉ. मुकेश वर्मा ने बताया कि सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को महाविद्यालय के पहचान-पत्र, आधार कार्ड की मूल कॉपी एवं पूर्व वर्ष के अंक पत्र की छाया प्रति तथा महाविद्यालय का झंडा लाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें