फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में सरयू नदी पर बैराज के निर्माण स्थल के चयन का काम पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या में सरयू नदी पर बनेगा सवा किमी. लंबा बैराज
विज्ञापन

फैजाबाद। अयोध्या में सरयू नदी पर बैराज के निर्माण स्थल के चयन का काम पूरा हो गया है। यह बैराज सरयू पर राष्ट्रीय राजमार्ग फोरलेन पुल और रेलवे पुल के बीच बनाया जाएगा।

इसकी लंबाई लगभग सवा किमी. होगी। बैराज के नीचे से जलमार्ग में जलयान के आवागमन की सुविधा रहेगी। केंद्रीय जल संसाधन मंत्रालय की टीम ने तीन विभाग के अफसरों के साथ सरयू के प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण और सर्वे के बाद चयन कर लिया है।
विज्ञापन


इससे अयोध्या के सौंदर्य के साथ सरयू का जल स्तर यहां सदैव ऊंचा रहेगा। अयोध्या में बैराज निर्माण को लेकर केंद्रीय जल संसाधन मंत्रालय की ओर से संस्था वाप्कोस संस्था के चीफ इंजीनियर अमित गुप्ता के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम यहां पहुंची।

टीम ने मंगलवार को सांसद और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण गोरखपुर प्रखंड के परियोजना निदेशक प्रदीप श्रीवास्तव, सिंचाई विभाग (सरयू वृत्त) के चीफ इंजीनियर जीके निरंजन, लोक निर्माण विभाग के चीफ इंजीनियर अनुराग चतुर्वेदी के साथ सरयू पर बैराज निर्माण को लेकर स्थलीय निरीक्षण किया। इससे जुड़े आंकड़े एकत्र किए।

घंटों चले स्थल निरीक्षण के बाद रेलवे पुल और फोरलेन पुल के बीच बैराज बनाया जाना तय हुआ। सिंचाई विभाग (सरयू वृत्त) के चीफ इंजीनियर जीके निरंजन ने बताया कि अयोध्या में सरयू नदी पर बैराज निर्माण के स्थल की चयन कर लिया गया है।

यह रेलपुल और फोरलेन पुल के बीच बनेगा। केंद्रीय जल संसाधन मंत्रालय की टीम ने अन्य विभाग के अफसरों के साथ निरीक्षण के बाद सवा किमी. लंबे बैराज के स्थल चयन का काम पूरा कर लिया है। मृदा और पानी के आंकड़े एकत्र किए गए।

बैराज से जलयान के आवागमन की व्यवस्था भी रहेगी। प्रारंभिक रिपोर्ट के बाद डीपीआर तैयार किए जाने की कार्रवाई होगी। इस पर खर्च की वास्तविक धनराशि डीपीआर तैयार होने के बाद ही पता चलेगी। इसके सौंदर्यीकरण का भी प्रस्ताव है।

सांसद लल्लू सिंह ने बताया कि अफसरों की टीम ने सरयू बैराज का स्थल चयन कर लिया है। बैराज बनने और जलस्तर हर समय ऊंचा रहने से संतों और श्रद्धालुओं को स्नान, दान में सुविधा होगी।

राम की पैड़ी के साथ अयोध्या की सुंदरता आकर्षक होगी। कहा कि बैराज निर्माण में आ रही अड़चनों को दूर करने में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय ने बताया कि 84 कोसी परिक्रमा को राजमार्ग घोषित करने के साथ बैराज निर्माण की घोषणा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 21 दिसंबर 2016 को की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें