फिल्म फेस्टिवल में इकबाल दुर्रानी होंगे शामिल
अयोध्या। 12वां अयोध्या फिल्म फेस्टिवल 9 से 11 अगस्त को अवध विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित होगा। तीन दिवसीय फिल्म फेस्टिवल काकोरी एक्शन डे पर शुरू होगा। जिसमें सिनेमा व डॉक्यूमेंट्री फिल्मों से जुड़ीं हस्तियां शामिल होंगी। इसका मकसद आजादी के आंदोलन की साझी विरासत को नई पीढ़ी से रूबरू कराना होगा। यह जानकारी अवाम के सिनेमा के संस्थापक शाह आलम ने दी। बताया कि इस फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और लेखक डॉ. इकबाल दुर्रानी भी हिस्सा लेंगे। बताया कि अयोध्या फिल्म महोत्सव का पोस्टर बीते सप्ताह आयोजक मंडल ने मंडल कारागार में शहीद अशफाक उल्ला खां की प्रतिमा के समक्ष रिलीज किया था।