सपा के पांच प्रकोष्ठों की सामूहिक बैठक
फैजाबाद। सपा कार्यालय में पार्टी के पांच प्रकोेष्ठों की सामूहिक बैठक सोमवार को सपा जिलाध्यक्ष गंगासिंह यादव की अगुवाई में हुई। बैठक में सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष तेजनाथ यादव ‘चिंटू सागर’ और अनुसूचित जाति/जनजाति प्रकोष्ठ के नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामभवन रावत का स्वागत किया गया। पूर्व राज्यमंत्री तेज नारायण पांडेय ने कहा कि सपा सरकार बनने पर चिंटू सागर को यश भारती से सम्मानित किया जाएगा। जिलाध्यक्ष गंगा सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश के हालात दिनों-दिन खराब होते जा रहे हैं। जेल में बंद कैदी सुरक्षित नहीं हैं। ओरौनी प्रसाद पासवान ने कहा कि 12 जुलाई को इलाहाबाद से चलकर दलित चेतना साइकिल यात्रा का जनपद पहुंचने पर स्वागत किया जाएगा। इस मौके पर परशुराम निषाद, चंद्रिका प्रसाद निषाद, मनीष प्रजापति, डॉ. रामजीत कोरी आदि मौजूद रहे।