फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान यूनियन ने सौंपा ज्ञापन, किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
भाकियू के तीन गुटों ने किया प्रदर्शन, सौंपे ज्ञापन
विज्ञापन

फैजाबाद। भारतीय किसान यूनियन के तीन गुटों ने सोमवार को विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा व प्रदर्शन भी किया।
भाकियू जिला इकाई ने उपनिदेशक उद्यान कार्यालय पर पंचायत करके जुलूस की शक्ल में प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री को संबोधित 11 सूत्री ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। राष्ट्रीय सचिव घनश्याम वर्मा ने कहा कि सरकार ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में संपूर्ण लागत पर 50 प्रतिशत लाभ जोड़कर फसल के दाम तय करने का वादा किया था लेकिन मोदी सरकार किसान से छल करके दूसरे फार्मूले पर दाम तय किया है, जिसके पूंजी पर ब्याज सम्मिलित नहीं है। जिलाध्यक्ष नन्हे सिंह ने छुट्टा जानवरों, नीलगायों व जंगली सुअरों से खेती चौपट हो रही है। इस मौके पर देव नरायन सिंह, कृष्णचंद्र वर्मा, रमेश तिवारी, अरविंद गिरी, रामकेवल, लल्लू उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के दूसरे गुट ने प्रदेश सचिव दिनेश कुमार दूबे के नेतृत्व में प्रधानमंत्री को संबोधित दस सूत्री ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में किसानों के फसल का लाभकारी मूल्य, दस वर्षों के डीजल इंजन कृषि यंत्रों पर छूट, ऋणमाफी, बिजली दरों में वृद्धि वापसी, सिंचाई के लिए नहरों के नवनिर्माण एवं चौगामा नहर परियोजना सहित अन्य मांग की गई। इस मौके पर शिवप्रसाद पांडेय, रामभुलावन पाठक, रामजनम वर्मा आदि मौजूद रहे। भाकियू अराजनैतिक दल की जिला इकाई ने जिलाध्यक्ष सुमन पांडेय के नेतृत्व में दो अलग-अलग ज्ञापन सौंपे। डीएम को संबोधित ज्ञापन में बीते दिनों खाले का पुरवा कांड की निष्पक्ष मजिस्ट्रेटी जांच कराने, मारपीट में घायलों की डाक्टरी कराकर दवा कराने, ग्रामीणों की तहरीर पर एफआईआर दर्ज करने आदि की मांग की गई जबकि दूसरा ज्ञापन प्रधानमंत्री को प्रेषित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें