फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में आकर मिलती है आध्यात्मिक ऊर्जा-डॉ. दिनेश शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या में आकर मिलती है आध्यात्मिक ऊर्जा
विज्ञापन

अयोध्या। अयोध्या में संतों के सम्मुख उपस्थित होने का आनंद अनूठा है। अयोध्या की धरती का स्पर्श, सरयू का पूजन समेत रामजन्मभूमि व अन्य मंदिरों के दर्शन से आध्यात्मिक ऊर्जा मिलती है। यह बातें प्रदेश के डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने कही।
वे रविवार को रामजन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष व मणिरामदास की छावनी के महंत नृत्यगोपाल दास के 80वें जन्मोत्सव समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने जन्मोत्सव समारोह के अवसर पर श्रीकृष्णचंद्र शास्त्री के श्रीमुख से संचालित श्रीमद्भागवत कथा के छठवें दिवस का उद्घाटन व्यास पूजन कर किया। कहा कि भगवान राम ने दुनिया को मर्यादा का पाठ पढ़ाया। गीता के उपदेश में मानव कल्याण की अवधारणा निहित है।
विज्ञापन

उन्होंने मंच पर मंचस्थ संतों का अंगवस्त्र भेंट कर आदर सत्कार भी किया। समारोह का संचालन डॉ. रामानंद दास ने किया। मणिरामछावनी के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास द्वारा डिप्टी सीएम का आदर सत्कार किया गया। इस अवसर पर महंत कन्हैया दास रामायणी, केरल से पधारे स्वामी शांतानंद, महामंडलेश्वर बजरंग दास, महंत महेंद्र दास, सांसद लल्लू सिंह, अयोध्या नगर निगम के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, विधायक वेद गुप्ता, विहिप के प्रांतीय मीडिया प्रभारी शरद शर्मा आदि मौजूद रहे।

महंत नृत्यगोपाल दास से लिया आशीर्वाद
श्रीमद्भागवत कथा का उद्घाटन करने के बाद डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा मणिरामदास की छावनी पहुंचे और रामजन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास से आशीर्वाद लिया। उन्होंने महंत नृत्यगोपाल दास के उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए अयोध्या के विकास के प्रति आश्वस्त किया। डिप्टी सीएम ने कार्यक्रम में देरी के चलते रामलला के दर्शन नहीं किए, लेकिन हनुमानगढ़ी व कनकभवन के दरबार में हाजिरी लगाई।
विज्ञापन


मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में हुए शामिल
डिप्टी सीएम ने रानोपाली स्थित सरदार गनपत राय विद्या मंदिर में आयोजित मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान का भी शुभारंभ किया। उन्होंने मतदाता सूची में अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने पर जोर दिया। पुराने बूथ कार्यकर्ताओं को डिप्टी सीएम द्वारा सम्मानित भी किया गया। अभियान के संयोजक डॉ. कनक बिहारी पाठक ने डिप्टी सीएम का स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें