फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक खाते से छह लाख रुपये की साइबर ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक खाते से छह लाख रुपये की साइबर ठगी
विज्ञापन

हनुमतनगर (फैजाबाद)। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के खानपुर मसौधा के रहने वाले एक युवक के खाते से साइबर ठगों ने एटीएम पासवर्ड पूछकर छह लाख रुपये खाते से निकाल लिए। पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पूराकलंदर पुलिस के मुताबिक खानपुर मसौधा मजरे खाले का पुरवा निवासी राजेंद्र पुत्र छोटेलाल ने थाने पर तहरीर देकर कहा है कि बीती रात मोबाइल नंबर 7672998580 से फोन आया था। जिसमें बैंक अधिकारी बनकर युवक ने एटीएम लॉक होने की बात कहकर कोड नंबर पूछा। जिसको राजेंद्र ने जैसे बताया तो थोड़ी ही देर बाद एसबीआई मसौधा में खुले खाता संख्या 11478726083 से तीन-चार शिफ्ट में छह लाख रुपये निकलने का मैसेज मोबाइल पर आ गया। मैसेज देख पीड़ित परेशान हो गया। बुधवार सुबह थाने पर रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी। थानाध्यक्ष वीर सिंह ने बताया कि राजेंद्र की तहरीर पर मोबाइल नंबर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें