फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय तृतीया पर सुबह से रात तक खरीददारी का मुहूर्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अक्षय तृतीया व परशुराम जयंती 18 को, सर्वार्थसिद्ध योग का होगा संयोग
विज्ञापन

अयोध्या। इस बार अक्षय तृतीया आयुष्मान योग व उच्च के चंद्रमा में 18 अप्रैल को पड़ रही है। बैसाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को अक्षय तृतीया कहा जाता है। इस दिन सोने और चांदी की खरीद शुभ मानी जाती है। अक्षय तृतीया पर सुबह से रात्रि तक खरीदारी के शुभ मुहूर्त हैं।
आचार्य शिवेंद्र ने बताया कि अक्षय तृतीया पर इस बार सर्वार्थ सिद्ध योग का महासंयोग बन रहा है। इस दिन मांगलिक कार्य का विशेषलाभ मिलेगा। सर्वार्थसिद्ध योग किसी शुभ कार्य को करने का शुभ मुहूर्त होता है। इस मुहूर्त में शुक्र अस्त, पंचक, भद्रा आदि पर विचार करने की जरूरत नहीं होती है। अक्षय तृतीया के दिन भगवान विष्णु के परशुराम अवतार का जन्म हुआ था। शिवपुराण के अनुसार इस दिन भगवान शिव ने कुबेर को धन संपदा का स्वामी नियुक्त किया था। देवी भागवत पुराण के अनुसार इस दिन मां पार्वती ने देवी अन्नपूर्णा के रूप में अवतार लिया था तथा भगवान शिव ने उनसे दीक्षा रूप में दान प्राप्त किया था। महाभारत काल में ऐसी मान्यता है कि इस दिन श्रीकृष्ण ने पांडवों को अक्षय पात्र भेंट किया था। जिससे आवश्यकतानुसार भोजन उत्पन्न हो जाता था। ऐसी मान्यता है कि इस दिन पृथ्वी पर मां गंगा का अवतरण भी हुआ था। बताया कि अक्षय तृतीया पर खरीदारी के लिए सुबह से लेकर रात्रि तक मुहूर्त रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


14 अप्रैल से फिर गूंजेंगी शहनाई
14 अप्रैल से एक बार फिर शहनाई गूंजेंगी। खरमास खत्म होने के बाद 14 अप्रैल से सहालग की भी धूम होगी। आचार्य शिवेंद्र ने बताया कि वर्ष 2018 में गुरू की स्थिति बदलने, अधिमास आने, गुरू के अस्त होने, चातुर्मास के कारण विवाह के मुहूर्त काफी कम मिल रहे हैं। 17 जुलाई के बाद पूरे साल गिनती के मुहूर्त हैं। अप्रैल में 14,18,19,20,26,27,28,29,30, मई में 1,2,5,6,11 जून में 18,19,20,21,23,25,27,29 और 30 व जुलाई में 5,6,9,10,11,16 तिथि को मुहूर्त है। इसके बाद चार माह वैवाहिक कार्यक्रम ठप्प रहेंगें। दिसंबर में मात्र तीन लगभन 10,15,16 ही मिलेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें