फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली नदारद, 16 दिन से गांव में अंधरा

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने डीएम दफ्तर पहुंच सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

फैजाबाद। तहसील सदर के नरायनपुर गांव की बिजली गुल हो गई है। 16 दिन से गांव के लोग अंधेरे में हैं। शनिवार को गांव के लोग ट्रांसफार्मर लगवाने के लिए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। मांग पत्र देकर इसे लगवाने की मांग की।

गांव के प्रधान करीमुल्ला सहित पवन मौर्या, शुभम पांडेय, दिवाकर, बम्ब बहादुर, विनीत पांडेय, सुनील आदि का कहना है कि गांव में 63 केवीए ट्रांसफार्मर लगा है। यह पिछले तीन माह में पांच बार जल चुका है। इस पर 175 से ज्यादा कनेक्शन हैं। ओवरलोड होने के कारण यह जल जाता है। सात जुलाई को यह फिर जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी शिकायत की गई लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। 16 दिन बीत चुके हैं किसी भी घर में बिजली का उजाला नहीं हुआ। ग्रामीणों ने प्रार्थना पत्र देकर मांग उठाई कि गांव में 125 केवीए का ट्रांसफार्मर लगवाया जाए। या फिर लाइन का बंटवारा करके दो ट्रांसफार्मर लगवाए जाएं जिससे आए दिन होने वाली परेशानी से गांव के लोगों को मुक्ति मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें