फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने फूंका नरेश अग्रवाल का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा के राज्यसभा सदस्य द्वारा संसद में दिए गए बयान पर बिफरे भाजपाई
विज्ञापन

फैजाबाद। राज्यसभा में सपा सांसद नरेश अग्रवाल द्वारा दिए गए हिंदू देवी-देवताओं के विरुद्ध अमर्यादित बयान की भाजपा ने घोर निंदा की हैं। आक्रोशित भाजपा नेताओं ने रिकाबगंज स्थित हनुमानगढ़ी के सामने नरेश अग्रवाल का पुतला दहनकर आक्रोश जताया।

जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल ने कहा कि सपा हमेशा ही तुष्टीकरण की राजनीति की पक्षधर रही है, निहत्थे कारसेवकों पर गोली चलाने से लेकर मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव, आजम खां, नरेश अग्रवाल जैसे सरीखे नेताओं ने दर्जनों बार धर्म के ऊपर आपत्तिजनक टिप्पणी की है।
विज्ञापन


जिसका जवाब पिछले चुनाव में जनता ने दे दिया हैं। मोर्चा जिलाध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह डिंपल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद सपा नेता अपना जनाधार समाप्त होते देख बौखलाहट में सांप्रदायिक दंगे भड़काने की नियत से अनाप-शनाप बयान दे रहे हैं।
विज्ञापन


पुतला दहन कार्यक्रम में संजीव सिंह, राधेश्याम त्यागी, सुधीर नाग चौरसिया, कमलेश श्रीवास्तव, राम कुमार सिंह राजू, ज्ञान केसरवानी, अमल गुप्ता, आकाश गुलानी, अनिल सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें