फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमहटा में कमला, मड़ना में शीला बनीं प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमहटा में कमला, मड़ना में शीला बनीं प्रधान
विज्ञापन

फैजाबाद। जिले में पूराबाजार और रुदौली विकासखंड की एक-एक ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के लिए हुए उपचुनाव के नतीजे मतगणना के बाद सोमवार को घोषित कर दिए गए। रुदौली की अमहटा ग्राम पंचायत में कमला देवी व पूराबाजार की ग्रामसभा मड़ना में शीला यादव प्रधान चुनीं गईं।
रुदौली प्रतिनिधि के अनुसार, अमहटा ग्राम पंचायत में प्रधान पद के लिए हुए उपचुनाव में कमला देवी ने 89 मतों से विजय हासिल की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी विष्णु कुमार सिंह को हराया है। कमला को कुल 647 व विष्णु को 558 मत मिले। अन्य प्रत्याशियों में महेश चंद्र शर्मा को 276, पवन कुमार व सुभाषिनी सिंह को 2-2 मतों से ही संतोष करना पड़ा। सोमवार को ब्लॉक सभागार में निर्वाचन अधिकारी आरके वर्मा की देखरेख में सुबह सात बजे से मतगणना शुरू हुई। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रही। बिना पास के किसी को अंदर जाने की इजाजत पुलिस कर्मी नहीं दे रहे थे। एसडीएम गिरजेश कुमार चौधरी, सीओ विक्रम सिंह व प्रभारी निरीक्षक जयवीर सिंह यादव मतगणना के दौरान मौजूद रहे। आरओ ने कमला देवी को जीत का प्रमाण पत्र दिया।
विज्ञापन

पूराबाजार प्रतिनिधि के अनुसार, ग्राम सभा मड़ना में प्रधान देवरानी यादव के निधन के बाद रिक्त पद पर हो रहे उपचुनाव में शीला यादव विजयी हुईं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी ममता यादव को 101 मतों से हराया। मड़ना में प्रधान का पद पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित था। उपचुनाव में शीला को 1356 मत जबकि ममता को 1255 मत मिले। अन्य प्रत्याशियों में देवमती को 226, लता को 4 तथा गीता को दो मत मिले। 42 मत इनवैलिड घोषित किए गए। कुल 2891 मत पड़े थे। मतगणना के समय सीओ सदर दीपक कुमार सिंह, थानाध्यक्ष महाराजगंज कृष्ण कुमार गुप्ता, इंस्पेक्टर गोसाईगंज दिनेश पांडे मौजूद थे।
विज्ञापन


विधायक की खाली सीट पर बेटा बना बीडीसी सदस्य
सोहावल। विकासखंड सोहावल की महोली द्वितीय सीट से पूर्व मंत्री स्व. मुन्ना सिंह चौहान के पुत्र डॉ. अमित सिंह चौहान निर्विरोध बीडीसी सदस्य चुन लिए गए। यह सीट डॉ. अमित की माता शोभा सिंह के इस्तीफे से खाली हुई थी जो बीकापुर की विधायक चुनी गई हैं ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें