नशे में धुत होमगार्ड जवान का हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद। शहर के रेलवे स्टेशन चौराहे पर सोमवार दोपहर 12 बजे उस समय मजमा लग गया जब नशे में धुत एक होमगार्ड का जवान हुड़दंग मचाने लगा और देखते-देखते बेहोश होकर गिर गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना चौकी सिविल लाइन को दी, मौके पर पहुंचे चौकी के पुलिसकर्मी उसे ई-रिक्शा में लादकर चौकी ले गए। नशे में धुत जवान की पहचान श्रीराम चौबे निवासी आजमगढ़ के रूप में हुई, वह वर्तमान में लखनऊ में तैनात है। सिविल लाइन चौकी में भी इस जवान का हंगामा जारी रहा, वह अपने आपको डिप्टी सीएम केशव मौर्या का करीबी बता रहा था। बाद में उसे चौकी के सिपाही नहलाने के लिए अपने साथ ले गए।