फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ष के अंत तक बिजली से जगमगाएंगे 4

विज्ञापन
विज्ञापन
साल के अंत तक बिजली से जगमग होंगे 4871 गांव
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद। जिले में तीन सौ से अधिक आबादी वाले 4871 गांवों को रौशन करने में पावर कॉर्पोरेशन जुटा है। दीनदयाल उपाध्याय ग्राम जीवन ज्योति योजना के तहत इन सभी गांवों का सर्वे पूरा हो चुका है और करीब 248 मजरों में कार्यदायी संस्था काम कर रही है। बताया जा रहा है कि पहले चरण 11वीं योजना में इनमें से 1574 मजरों को संतृप्त भी किया जा चुका है। पावर कार्पोरेशन के मुख्य अभियंता हर्षमुंशी ने बताया कि जिस तेजी से कार्यो को कराया जा रहा है, इस वर्ष के अंत तक लक्ष्य के इन गांवों को योजना से संतृप्त करा लिया जाएगा। योजना के तहत दूसरे चरण में 3288 गांवों को रोशन होना है। जिसे संतृप्त करने की जिम्मेदारी कार्यदाई संस्था मे. जैक्शन को सौंपी गई है। कॉर्पोरेशन के मुख्य अभियंता हर्षमुंशी का कहना है कि दिसम्बर तक विद्युतीकरण हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


63769 बीपीएल परिवारों को निशुल्क कनेक्शन
दीनदयाल जीवन ज्योति योजना के इन मजरों में 63769 बीपीएल कार्ड धारकों को निशुल्क बत्ती व पंखा कनेक्शन दिया जाना है। वहीं निर्धन गरीबों को महज 50 रुपये में कनेक्शन दिए जा सकेंगे। ऐसे उपभोक्ताओं से बाकी रकम किश्तों में वसूल की जाएगी। मुख्य अभियंता हर्षमुंशी ने बताया कि इनमें से 3209 कनेक्शन वितरित किए जा चुके हैं। कार्यो को तेजी से कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें