फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर्राष्ट्रीय स्तर का बनेगा रामकथा संग्रहालय : विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनेगा रामकथा संग्रहालय : विधायक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अयोध्या। लोक कला हमारी संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, इसे संरक्षित करनेे की आवश्यकता है। कार्यशाला के माध्यम से लोक प्रतीकों को संरक्षित करने का प्रयास सराहनीय है। ये बात अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने रामकथा संग्रहालय में आयोजित पांच दिवसीय चित्रकला कार्यशाला के समापन अवसर पर कहीं। उन्होंने कहा कि अयोध्या के विकास के साथ सांस्कृतिक धरोहरों को संरक्षित करने हेतु रामकथा संग्रहालय को विश्व स्तर का बनाया जाएगा। विधायक ने कार्यशाला में प्रतिभागियों द्वारा प्रशिक्षण के दौरान तैयार किये गए चित्रों का अवलोकन किया तथा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किया। साकेत महाविद्यालय की स्नातक छात्रा आशा यादव व पूजा कनौजिया द्वारा सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
विज्ञापन


43 प्रतिभागियों ने लिया प्रशिक्षण
चित्रकला कार्यशाला में विभिन्न विद्यालयों के 43 प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। कार्यशाला में सृजित लोक प्रतीकों यथा- वृक्ष, कमल, पशु-पक्षी, स्वास्तिक, धनुष, शंख आदि को माध्यम बनाया गया। कार्यशाला का प्रशिक्षण साकेत महाविद्यालय की चित्रकला विभागाध्यक्ष डॉ. कुमुद सिंह द्वारा दिया गया। कार्यक्रम के अंत में उपनिदेशक योगश कुमार ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन वीथिका सहायक मानस प्रसाद तिवारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर सभासद संजय शुक्ला, विश्वम्भर नाथ, निशेन्द्र मोहन मिश्र, विनोद श्रीवास्तव, अनूप गुप्ता, कमल उपाध्याय, वेद प्रकाश मिश्र, डॉ. राममूर्ति चौधरी, सौमित्र मिश्र, एसएन बागी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें