फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औचक निरीक्षण में गायब मिले कर्मचारी व अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमानीगंज। विकास खंड कार्यालय का ब्लॉक प्रमुख ने गुरुवार को निरीक्षण किया। निरीक्षण में विकासखंड सभी कर्मचारी सुबह 10 बजे तक अनुपस्थित पाए गए। इसकी शिकायत ब्लॉक प्रमुख द्वारा मुख्य विकास अधिकारी से की गई है।
विज्ञापन



गुरुवार सुबह 10:00 बजे ब्लॉक प्रमुख ब्लॉक राम प्रताप यादव कार्यालय पहुंच गए। सबसे पहले वह खंड विकास अधिकारी कार्यालय पहुंचे, जहां गेट पर ताला जड़ा हुआ था।


ब्लॉक प्रमुख के निरीक्षण में फरियादी बाहर बैठकर प्रतीक्षा करते हुए देखे गए। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी फैजाबाद को टेलीफोन पर पूरे मामले से अवगत कराया और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा।
विज्ञापन



अमानीगंज ब्लॉक में निरीक्षण के दौरान आधे से ज्यादा कर्मचारी व अधिकारी नदारद रहे। ब्लॉक प्रमुख ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अधिकारी कर्मचारी जनता के लिए तैनात किए जाते है ताकि उनकी समस्याओं का निराकरण हो सके। आगे यही रवैया रहा तो कार्रवाई होना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें