फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात कारणों से लगी आग से सात घरों की गृहस्थी खाक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमानीगंज। खंडासा थाना क्षेत्र के रौतावां गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग से सात घरों की गृहस्थी जलकर राख हो गई। फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों की सहायता से आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन



आग लगने की सूचना पर थानाध्यक्ष खंडासा अशोक कुमार सिंह चौकी प्रभारी खंडासा राहुल पांडे व तहसील प्रशासन के राजस्व अमले ने गांव पहुंचकर स्थिति का जायजा लेते हुए नुकसान का आंकलन किया।


रौतांवा गांव में दोपहर 1 बजे लगी आग से 7 परिवारों की गृहस्थी जलकर राख हो गई। रौतावां की क्षेत्र पंचायत सदस्य जयसिंह ने बताया कि आग से राम दुलारे, राम सुंदर, छोटेलाल, मातादीन, श्रीराम, जयराम, राम सुरेश की पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई। फायर ब्रिगेड की सहायता से ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें